Author: HD MAHANT

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”27 मार्च 2026/ मानव जीवन को यदि गहराई से देखा जाए तो यह केवल जन्म और मृत्यु के बीच की एक यांत्रिक यात्रा नहीं, बल्कि चेतना, उत्तरदायित्व और सृजनशीलता का अद्भुत संगम है। इस संगम को समझने के लिए “कर्ता, कर्म, कृति, कृतित्व और ईश्वर” जैसे शब्द किसी दार्शनिक ग्रंथ की परिभाषाएँ मात्र नहीं, बल्कि जीवन के मूल सूत्र हैं। ‘कर्ता’ वह है जो निर्णय करता है, दिशा चुनता है और क्रिया को जन्म देता है।अर्थात वह स्वयं मनुष्य, जो अपने विवेक और संकल्प के आधार पर जीवन को आकार देता है। किंतु कर्ता होना केवल अधिकार…

Read More

बिलासपुर  27 मार्च  2026/ शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बहन को हथौड़े से मारपीट करने वाला आरोपी भाई कोनी पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी मानेश्वर मनहर पिता स्व. शिव नारायण उम्र 33 वर्ष सा. आनंद मार्ग स्कूल के पास कोनी, थाना कोनी को जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में सीएसपी पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श गगन कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता कु.मिनेश्वरी मनहर में थाना आकर रिपोर्ट किया कि 24 मार्च को अपने देव नगर कोनी स्थित घर अकेली…

Read More

बिलासपुर  27 मार्च  2026/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेश एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में नेहरू चौक स्थित टाउन हॉल के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया। यह ‘प्याऊ घर’ एक माह तक निरंतर सेवा कार्य के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी…

Read More

बिलासपुर  27 मार्च  2026/ धर्म जागरण समन्वय एवं शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड 32 के संयुक्त तत्वाधान में परीक्षण और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर दिव्यांग मुक्त भारत अभियान के तहत परमार्थ निकेतन ऋषिकेश एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता के द्वारा बिलासपुर जिले में दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम अंग हाथ पैर एवं कैलीपर बनाकर निशुल्क देने का शिविर का आयोजन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान मखीजा सोनोग्राफी सेंटर के सामने मगरपार रोड बिलासपुर में आयोजित है इसमें जरूरतमंद सभी दिव्यांग जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार नाप लेकर तुरंत कुछ ही…

Read More

बिलासपुर 27 मार्च 2026/ पूरे प्रदेश के महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल लिया है। एन एस यू आई के को प्रदेश उपाध्यक्ष लकी मिश्रा ने कहां है कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है। स्कूल एवं कॉलेज की फीस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। छात्र संघ चुनाव भी बंद कर दिए गए हैं।उन्होंने कहा है कि छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन होगा 30 मार्च को प्रदेश के सभी महाविद्यालय में ज्ञापन सोपा जाएगा तथा 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी विशेष दलों का…

Read More

आत्मिक लेखन 26 मार्च 2026//  जो सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि समय की एक जीवित धरोहर है—जहाँ हर पत्ता एक कहानी कहता है, हर पगडंडी किसी अनजानी यात्रा की ओर ले जाती है, और हर सन्नाटा भीतर के शोर को सुनना सिखाता है। इसकी हर यात्रा की शुरुआत एक सवाल से होती है— “इस बार कहीं अलग चलते हैं?” और फिर… आप पहुँचते हैं अचानक मार टाइगर रिजर्व की गोद में बसे उस संसार में, जहाँ अनुभव किसी पैकेज का हिस्सा नहीं, बल्कि आपकी अपनी कहानी का विस्तार होता है। यहाँ यात्रा आपको नहीं दी जाती… आपसे सुनी जाती…

Read More

बिलासपुर 26 मार्च 2026/ तोरवा में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से ₹1,50,400 की ठगी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त 2025 की रात अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर उसे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने…

Read More

बिलासपुर 26 मार्च 2026/ मस्तूरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीट क्षेत्र के जागरुक नागरिकों की सूचना के आधार पर की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुरदेवा निवासी विनोद मिरी उर्फ मजनू (42 वर्ष) अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद चौकी मल्हार पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी को दुकान में 55 नग प्लेन देसी शराब बेचते हुए पकड़ा। साथ ही शराब…

Read More

बिलासपुर 26 मार्च 2026/ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के साथ ‘समाज के लिए छात्र’ योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक ओर धरातल पर सेवा भाव की मिसाल कायम की, तो दूसरी ओर ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रीय विकास मॉडल’ पर गहन वैचारिक मंथन भी किया।स्वच्छता और सेवा: आस्था के आँगन में मानवीय स्पर्शचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जागरूकता का शंखनाद किया। परिसर से अपशिष्ट एवं पॉलीथिन हटाकर उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया। इस सेवा कार्य को और अधिक हृदयस्पर्शी बनाते हुए छात्रों…

Read More

बिलासपुर 26 मार्च 2026/ नवरात्रि के अवसर पर सप्तमी तिथि को हितार्थ एक सेवा द्वारा कुंवारी कन्याओं को भोग प्रसाद व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव कुंवारी कन्याओं को नौ देवी स्वरूप निमंत्रण देकर उनको सम्मान पूर्वक आसन में बैठा कर यथोचित रूप से उनका पूजन व सत्कार किया गया। हितार्थ एक सेवा की संस्थापिका व अध्यक्ष सुनीता सिंह के निवास में यह आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर माता रानी के भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए। सभी आगत अतिथियों को भोग प्रसाद व उपहार का वितरण…

Read More