Author: HD MAHANT

स्पीड लिमिट के बोर्ड नहीं, अनजाने में नियम तोड़ रहे वाहन चालक सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 28 जून 2026/ शहर में ऑटोमैटिक स्पीड डिटेक्शन कैमरों के जरिए ओवरस्पीड वाहनों पर की जा रही कार्रवाई अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के मोबाइल पर ई-चालान के संदेश पहुंच रहे हैं, जबकि अधिकांश लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उन्होंने कब और कहां गति सीमा का उल्लंघन किया। परिणामस्वरूप लोग ट्रैफिक थाना और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) सेंटर पहुंचकर चालान की जानकारी लेने और आपत्ति दर्ज कराने को…

Read More

बिलासपुर 28 जून 2026/ पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने एक बार फिर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी निवासी विजेंद्र भार्गव 30 वर्ष किसी काम से शुक्रवार को मनिकचौरी गया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट…

Read More

डॉ. सुरेंद्र दुबे ने साहित्य जगत में अमिट पहचान बनाई- डॉ विनय कुमार पाठक बिलासपुर 27 जून 2026/ छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद द्वारा पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. सुरेंद्र दुबे के साहित्यिक अवदान, व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज ने कहा कि “डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी सृजनशीलता, सरलता और अद्भुत मंचीय प्रस्तुति से साहित्य जगत में अमिट पहचान बनाई। उनका साहित्य…

Read More

बिलासपुर 27 जून 2026/  कला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर वातावरण के बीच देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय चार दिवसीय “नाद मंजरी सीजन-3” प्रतियोगिता का गुरुवार, 26 जून को शुभारंभ कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम के पहले ही दिन देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मंच पर 5 वर्ष के नन्हे प्रतिभागियों से लेकर 74 वर्ष के वरिष्ठ कलाकारों तक ने अपनी-अपनी कला विधाओं कशानदार प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि कला की कोई उम्र नहीं होती।संगीत,…

Read More

बिलासपुर 27 जून 2026/ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत ठरकपुर एवं नरगोडा में संचालित गोबर गैस संयंत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनकी कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन, उपयोग एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके अनुभव और सुझाव भी प्राप्त किए। ग्रामीणों ने बताया कि गोबर गैस के उपयोग से एलपीजी और लकड़ी पर होने वाला खर्च कम हुआ है तथा धुएं से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिली है। सीईओ श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को गोबर गैस संयंत्रों का नियमित रखरखाव, समय-समय पर…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 27 जून 2026/ हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर सजने का सपना और सात फेरों की तैयारी के बीच एक युवती ने ऐसा साहसिक निर्णय लिया, जिसने पूरे समाज के सामने आत्मसम्मान की नई मिसाल कायम कर दी। शादी के मंडप में जब दूल्हा नशे की हालत में पहुंचा तो जांजगीर चांपा जिले की एक साहसी युवती ने बिना किसी दबाव के विवाह से स्पष्ट इनकार कर दिया और बारात लौटा दी। इस साहसिक निर्णय की पूरे प्रदेश में सराहना हुई। अब उसी युवती के साहस और सामाजिक चेतना को सम्मान देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने…

Read More

बिलासपुर 27 जून 2026/ आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर में श्री डी. रमाम द्वारा प्रभारी प्राचार्य से पूर्णकालिक (फुल फ्लेज) प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने तथा श्रीमती सी. विमला द्वारा प्रभारी प्रधान पाठिका का पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिसर में अभिनंदन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री डी. रमाम के नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं…

Read More

बिलासपुर 27 जून 2026/ इमली के पेड़ के नीचे से चंद मिनटों में गायब हुई बाइक आखिरकार पुलिस के शिकंजे में पहुंचे शातिर चोर के साथ बरामद हो गई। कोटा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 40 हजार रुपये कीमत की बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। मामला थाना कोटा के अपराध क्रमांक 482/2026, धारा 303(2) बीएनएस का है। 12 जून 2026 को प्रार्थी राजू आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम गनियारी स्थित शराब…

Read More

बिलासपुर 26 जून 2026/ नगर निगम अंतर्गत आने वाले सिरगिट्टी क्षेत्र के तीनों वार्डों में इन दिनों भीषण जल संकट की स्थिति बनी हुई है। गर्मी बढ़ते ही यहां के निवासियों के लिए पानी की बूंद-बूंद जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन यह व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। धूप में घंटों इंतज़ार की मजबूरी पानी की कमी से जूझ रहे स्थानीय लोगों को टैंकर के आने का इंतज़ार चिलचिलाती धूप में करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना…

Read More

बिलासपुर 26 जून 2026/ जरहाभाठा क्षेत्र में आयोजित शेख खलील डल्ला नाच कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम ने एक युवक को चाकू के साथ पकड़कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक कार्यक्रम स्थल पूर जेब में चाकू रखकर नाचते हुए पाया गया था। पूछताछ में उसकी पहचान रामा कुर्रे पिता राजू करें के रूप में हुई। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पैट की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे थाना लाकर लॉकअप में निरुद्ध कर दिया। इसी…

Read More