Author: HD MAHANT

जब पत्रकारिता ‘नारद’ को भूल गई…तब चौथा स्तंभ क्यों डगमगा रहा है? सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”15 जून 2026/द भारत टाइम्स  लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कही जाने वाली पत्रकारिता आज एक गहरे आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है। जिस पत्रकारिता को सत्ता के अहंकार को नियंत्रित करना था, वही आज कई बार सत्ता के इशारों पर नाचती नजर आती है। जिस कलम को जनता की आवाज बनना था, वही आज प्रायोजित खबरों और स्वार्थों की जंजीरों में जकड़ी दिखाई देती है। ऐसे समय में नारद की जयंती केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक तीखा सवाल बनकर सामने आती है -…

Read More

रायपुर, 14 जून 2026/ राजधानी रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में रविवार का दिन हजारों परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। वर्षों से बेहतर पेयजल व्यवस्था की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता वाली अत्याधुनिक पानी टंकी के निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत लगभग 20.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना करीब 2500 घरों तक नियमित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का आधार बनेगी। यह केवल एक पानी टंकी का निर्माण नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन…

Read More

बलौदाबाजार भाटापारा/ गिरौदपुरी | 14 जून 2026/ नशे के खिलाफ अब सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि गांव की महिलाएं भी मोर्चा संभाल चुकी हैं। गिरौदपुरी पुलिस चौकी और महिला कमांडो की संयुक्त पहल ने ग्राम दर्रा में ऐसा माहौल बनाया कि पूरे गांव में “नशा भगाओ, जीवन बचाओ” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस भव्य नशामुक्ति रैली में पुलिस जवानों और महिला कमांडो ने गांव की गलियों में पैदल मार्च कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। महिलाओं का जोश और एकजुटता इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई।…

Read More

धमतरी 14 जून 2026/ अपराध की दुनिया छोड़कर ईमानदारी की राह चुनने वालों के लिए धमतरी पुलिस ने ऐसा फैसला लिया है, जो सिर्फ सजा नहीं बल्कि सुधार की मिसाल भी बन गया है। 12 वर्षों से अपराध से दूर रहकर सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी रहे एक निगरानी बदमाश को अब पुलिस ने “माफी बदमाश” की श्रेणी में शामिल करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला पुलिस अधीक्षक धमतरी के उस संदेश को मजबूत करता है कि जो व्यक्ति अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहता है, उसे सुधार का अवसर जरूर मिलेगा। धमतरी पुलिस द्वारा…

Read More

धमतरी 14 जून 2026/ सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर और नगदी उड़ाने वाले संगठित चोर गिरोह का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरोह के साथ चोरी का माल खरीदने वाले और उसे छिपाने में मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। मामला थाना नगरी क्षेत्र का है। जंगलपारा निवासी राधिका साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5-6 जून 2026 को मातंगी धाम दर्शन के…

Read More

दुर्ग 14 जून 2026/ दोस्ती के नाम पर पहचान और दस्तावेज लेकर महंगे मोबाइल, एसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराना, फिर किस्तें बंद कर पूरा बोझ दूसरे के सिर छोड़ देना… दुर्ग में ऐसा ही एक चौंकाने वाला फाइनेंस फ्रॉड सामने आया है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सुपेला में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रार्थी को उसके परिचित शेखर देशमुख ने अपने साथी अनुराग देशमुख के साथ अंश मोबाइल, आकाशगंगा सुपेला ले जाकर उसके नाम पर बजाज फाइनेंस से एप्पल आईफोन फाइनेंस कराया और मोबाइल लेकर चला गया। इसके…

Read More

सुरेश सिंह बैस”शाश्वत” विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है। मुझे इस विषय पर लिखते लिखते अकस्मात ही अभी हाल में ही भीषण रेल दुर्घटना जो उड़ीसा के बालासोर में घटित हुई। यह त्रासद ट्रेन दुर्घटना अकस्मात मस्तिष्क में कौंध गई। हालांकि यह बहुत ही दु:खद और मानवीय त्रासदी थी। दुर्घटना के बारे में देख सुनकर मन बहुत ही व्यथित था। लेकिन मैंने जब टीवी और अखबारों में देखा मानवीयता और करुणा के प्रतिमूर्ति रूप में दुर्घटनाग्रस्त रेल के यात्रियों को स्थानीय लोगों ने तत्काल और त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए जिसको जहां मिला वही बचाव…

Read More

बिलासपुर 14 जून 2026/ शहर में टमाटर के बढ़ते दामों के पीछे केवल महंगाई नहीं, बल्कि लंबी दूरी की ढुलाई, रास्ते में होने वाली खराबी और खुदरा व्यापारियों के खर्च भी प्रमुख कारण हैं। बेंगलुरु की मंडियों में 20 से 22 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर बिलासपुर के उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते 55 से 60 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है।तिफरा सब्जी मंडी में इन दिनों स्थानीय टमाटर की आवक पूरी तरह बंद हो चुकी है। मंडी के व्यापारी अब पूरी तरह कर्नाटक के बेंगलुरु से आने वाले टमाटर पर निर्भर हैं। तिफरा मंडी में प्रतिदिन करीब 200 टन…

Read More

बिलासपुर 14 जून 2026/ दिन-रात खबरों की आपाधापी में रहने वाले और जनता की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकारों ने अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी एकजुटता दिखाई। न्यायधानी में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अनूठे शिविर में जिले और प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “हम पेशेवर नहीं, एक परिवार हैं” – विनय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा ने अपने ऊर्जस्वी उद्बोधन में कहा: “पत्रकार चौबीसों घंटे तनाव के बीच काम करते हैं। दूसरों की समस्याएं उठाते-उठाते हम अपनी सेहत को…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 13 जून 2026/ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सारंगढ़ पुलिस ने शनिवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर अब सख्त कार्रवाई होगी। रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार, तुर्की तालाब चौपाटी, गार्डन सहित प्रमुख क्षेत्रों में देर रात तक चली पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने आम लोगों से सीधे संवाद किया, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और युवाओं को अनुशासन में रहने की समझाइश दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन में…

Read More