Author: HD MAHANT
जगदलपुर 24 मार्च 2026 / बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है, जहां 87 लाख रुपये के इनामी 18 माओवादी कैडरों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। इस सरेंडर के साथ ही माओवादी संगठन को सैन्य और मनोवैज्ञानिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका लगा है। जगदलपुर स्थित शौर्यभवन में आयोजित “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के तहत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 18 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की। इनमें 7 महिला कैडर भी शामिल हैं, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। इस सामूहिक आत्मसमर्पण में…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”हर वर्ष 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1961 में इंटरनेशनल टीचर्स इंस्टीट्यूट (आईटीआई) द्वारा की गई थी, जो यूनेस्को से संबद्ध है। इस दिवस का उद्देश्य रंगकर्म की शक्ति, सामाजिक भूमिका और सांस्कृतिक संवाद में उसकी केंद्रीयता को रेखांकित करना है। रंगमंच को कह सकते हैं कि यह समाज का जीवंत दर्पण है।जहाँ समय की धड़कन, सत्ता की भाषा, जनता की पीड़ा और परिवर्तन की आकांक्षा एक साथ मंचित होती है। भारतीय रंगमंच की परंपरा अत्यंत समृद्ध है। संस्कृत नाट्य परंपरा में कालीदास के नाटकों से लेकर लोकनाट्य शैलियों- नौटंकी, तमाशा,…
बिलासपुर 25 मार्च 2026/ रेलवे ने आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड लागू करने जा रही है। यह क्यूआर कोड विशेष रूप से दीपावली, छठ पर्व के अलावा छुट्टियों में यात्रियों की बेवजह भीड़ को रोकने के लिए किया जाएगा। क्यूआर कोड आधारित प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का प्रायोगिक परीक्षण करने का काम रेलवे ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो स्टेशन से शुरू कर दिया है, जिसके बाद इसे सभी बड़े स्टेशनों में लागू कर दिया जाएगा।रेल अफसरों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए व्यापक…
बिलासपुर 25 मार्च 2026/ शहर में कथित अवैध तोड़फोड़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित रवि यादव ने आरोप लगाया है कि 18 मार्च की सुबह राजस्व अमला और पुलिस बल, पूर्व महापौर किशोर राय के साथ उनके घर पहुंचे और जेसीबी से तोड़फोड़ शुरु कर दी। रवि यादव के अनुसार, उन्होंने मौके पर न्यायालय के दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि घर का सामान बाहर फेंका गया और परिवार के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। घटना के दौरान उनकी पत्नी कुसुम यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें…
बिलासपुर 25 मार्च 2026/ सीपत क्षेत्र के अंतर्गत वनांचल ग्राम सोंठी में स्थित बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक देवी भागवत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय कथावाचिका दीदी हेमलता शर्मा के द्वारा अपने संगीतमयी मधुर कण्ठ से हजारों की तादाद में उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ को देवी महिमा की कथा सुनाई जा रही है। मंदिर में प्रतिदिन हजारों की तादात में भक्तों की भीड़ उमड रही है, जो की दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सोंठी के बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर में समिति के अध्यक्ष एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के…
बिलासपुर 25 मार्च 2026/ जिले में नशा नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक रणनीति तैयार की है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोटपा एक्ट,एनकार्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की गुटखा, पान एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे दुकानों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।…
महासमुंद 24 मार्च 2026// महासमुंद जिले की सागुनढाप पंचायत में वित्तीय गड़बड़ी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि 15वें वित्त आयोग की राशि बिना पूरे दस्तावेजों के ही निकाल ली गई, वो भी कोरे बिलों के सहारे। अब ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सागुनढाप में वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत को 15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि का दुरुपयोग किया…
दुर्ग 24 अप्रैल 2026// 1 अप्रैल से कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज पर सफर आसान नहीं रहने वाला। मरम्मत कार्य के चलते 15 दिनों तक इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात पूरी तरह डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने पहले ही व्यापक प्लान तैयार कर लिया है, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके और शहर की रफ्तार बनी रहे। दुर्ग यातायात पुलिस ने कुम्हारी खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य को देखते हुए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक डायवर्सन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारी, मध्यम और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित…
“हिन्दी के विशाल मंदिर की वीणापाणी,स्फूर्ति-घेतना रचना की प्रतिभा कल्याणी” कवि शिरोमणि निराला ने कभी महादेवी वर्मा कवयित्री के व्यक्तित्व को उक्त पंक्तियों से समझने की कोशिश की थी। एक जापानी कवि नागूची ने कहा था कि- “महादेवी प्रयाग की गंगा है।” आधुनिक हिन्दी साहित्य की जिन छह महान विभूतियों ने निर्विवाद रूप में अमरता प्राप्त कर ली है, उनमें महादेवी का स्थान विशिष्ट है। अन्य पांच विभूतियां हैं- भारतेंदू, मैथिलीशरण, जयशंकर प्रसाद, निराला और सुमित्रा नंदन पंत । महादेवी में छायावादी कविता को एक गति वेग दिया, उसकी श्रृंगार-भावना को सौम्य और सौदर्य चेतना को सूक्ष्म बनाया, कविता को अपनी…
बिलासपुर 24 मार्च 2026/ सिरगिट्टी क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि माफियाओं ने 95 वर्षीय मृत बुजुर्ग को रिकॉर्ड में 46 साल का जिंदा व्यक्ति दिखाकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इतना ही नहीं, उसकी जाति भी बदल दी गई और फर्जी व्यक्ति को असली मालिक बनाकर जमीन बेच दी गई। सिरगिट्टी क्षेत्र के पुराने भू-अभिलेख (मिसल 1928) में करीब 30 डिसमिल जमीन कौशल प्रसाद (ब्राह्मण) और उसके भाइयों के नाम दर्ज थी। यह जमीन एडवोकेट राजीव दुबे के परिवार की पैतृक संपत्ति है, जिसमें वर्षों से न नामांतरण हुआ था और न…

