Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर, 18 मई 2025 — मानिकपुरी पनिका/पनका समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज महादेव घाट, रायपुर में निर्वाचन अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सद्गुरु कबीर साहेब की मंगल आरती के साथ की गई, जिसके पश्चात प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश मानिकपुरी ने इस अवसर पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से हजारों समाजजनों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया 18 मई से प्रारंभ…
समारोह के आकर्षण रहे वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत, जिन्हें उनके दीर्घकालिक पत्रकारिता योगदान के लिए “पत्रकार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। श्री महंत राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में निष्पक्ष पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निर्भीक लेखनी, जनहित के मुद्दों पर सशक्त हस्तक्षेप और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को विशेष रूप से सराहा गया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत एच.डी. महंत ने कहा, “पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। आज के डिजिटल युग में जब सूचना तीव्र…
बिलासपुर।दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, लेखक एवं कवि सुरेश सिंह बैस जी को छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री बैस के पत्रकारिता, साहित्य तथा सामाजिक क्षेत्र में दिए गए अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस गरिमामयी समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेल्थरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, नगर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, दैनिक छत्तीसगढ़ आज के प्रधान संपादक श्री रामावतार तिवारी एवं बिलासपुर ब्यूरो प्रमुख श्री कमलेश लोहात्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का माहौल साहित्यिक…
डॉ. आमेटा ने श्री शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “उनमें संगठनात्मक दक्षता, कार्य के प्रति समर्पण और पर्यावरणीय विषयों की गहन समझ है। उनके नेतृत्व में मंच को नई दिशा, नवीन विचार और कार्यक्षमता प्राप्त होगी।” नई जिम्मेदारी संभालते हुए प्रकाश शर्मा ने कहा, “यह पद मेरे लिए केवल एक संगठनात्मक भूमिका नहीं, बल्कि प्रकृति और राष्ट्र सेवा की एक पुनीत साधना है। मैं इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा।” मंच परिवार ने श्री शर्मा का हर्षपूर्वक स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, नैतिक मूल्यों व जनसंपर्क कौशल से संगठन को…
राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने सौंपा महत्त्वपूर्ण दायित्व, डॉ. आमेटा का रायपुर दौरा रहा पर्यावरणीय विमर्श का केंद्र रायपुर, 15 मई 2025: राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय जनजागरण को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रायपुर निवासी एच. डी. महंत को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा द्वारा नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक माननीय रवि चाण्यक और उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा की संयुक्त अनुशंसा पर की गई। इस ऐतिहासिक अवसर के साथ ह…
रायपुर। मिक्की मेहता मर्डर केस की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार नारायण शर्मा के खिलाफ रची गई झूठी साज़िश का पर्दाफाश हो गया है। माननीय न्यायालय ने दिनांक 25 सितंबर 2024 को उन्हें दोषमुक्त कर पूरी तरह स्वतंत्र कर दिया। न्याय के इस फैसले के बाद पत्रकार ने झूठी शिकायतकर्ता अरविंद अवस्थी को एक करोड़ रुपये की मानहानि का कड़ा नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 जुलाई 2011 को थाना कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 300/11 के तहत IPC की गंभीर धाराओं में झूठा मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह सब तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता, थाना…
बैठक में स्थानीय पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने, विज्ञापन रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने, तथा डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। यह बैठक अमृत संदेश की पत्रकारिता प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती है। बैठक के दौरान आपसी सहयोग, पारदर्शिता, और मीडिया की भूमिका को लेकर कई सकारात्मक सुझाव भी सामने आए।
रायपुर। रायपुर-बलौदबाज़ार मुख्य मार्ग पर सारागांव के पास रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में 10 से अधिक लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल ग्राम चटौद थाना विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे, जो खरोरा के ग्राम बाना बनारसी में आयोजित चौथिया छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग के भटगांव परियोजना अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए और नगर पंचायत भटगांव के वार्ड 5 में आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 09 मई तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, भटगांव के पता में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदन पत्र में सभी दस्तावेज, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्रता की शर्ते पूरा करने वाले पात्र परिवारों को ही लाभान्वित किया जाएगा। मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत मोर दुआर-साय सरकार महाभियान विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा में सर्वेक्षण करने का अंतिम तिथि 30 अप्रैल था, जो अब 15 मई 2025 तक बढ़ाया गया है। ग्राम पंचायतों में सर्वे करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत छुटे हुए शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस 2.0 में शामिल करने हेतु चलाए जा रहे मोर दुआर…
