Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर। तारबहार चौक से गांधी चौक तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है, सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने कई तरह की चूक को अंजाम दिया है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल तारबहार चौक स्थित होटल संचालकों के द्वारा सड़क पर ही पानी फेंका जाता रहा है, जिससे पानी भरने की नौबत आ जाती है, लेकिन नीची होने के कारण सड़क पर पीडब्ल्यूडी ने नाली निर्माण किए बगैर ही सड़क बनाई गई है। पार्किंग से परेशानी रवींद्रनाथ टैगोर चौक की चौडाई के हिसाब से अधिक है. ऐसे में यहां जाम…
कोटवार द्वारा समधी का धान अपने टोकन में बेचने का किया गया प्रयास सारंगढ़–बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ ने धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले पटवारी और गड़बड़ी करने वाले कोटवार के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की है और नोटिस जारी किया गया है। इस प्रकरण में पटवारी कृष्णा कुर्रे को धान टोकन का सत्यापन में त्रुटि करने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है वहीं ग्राम कोटवार खोरिगांव तहसील बरमकेला को अवैध धान परिर्वहन कर अवैध लाभ अर्जित करने हेतु किसी अन्य का धान स्वयं के टोकन में खपाने का…
बिलासपुर 20 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में साहित्यिक उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए नगर के लेखक साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपाल गंज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राघवेंद्र कुमार दुबे, जिला समन्वयक डॉ विवेक तिवारी, शीतल प्रसाद पाटनवार, भूपेंद्र श्रीवास्तव,दीपक दुबे, बालमुकुंद श्रीवास, डॉ अंकुर शुक्ला, डॉ आशीष श्रीवास, मनोहर लाल मानिकपुरी, रामनिहोरा राजपूत, राजेश सोनार इत्यादि अंचल के साहित्यकारों ने श्री बैस को बधाईयां व शुभकामनाएं दीं ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/ एसआईआर में दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 है। इस दौरान नोटिस प्राप्त मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सम्पर्क कर अपने समस्या का निराकरण कर सकते हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
धान खरीदी केंद्र लेंधरा (बरमकेला) के रामकुमार पटेल, कटेली के निलेश जायसवाल, छिंद (लिमगांव) के मुकेश गुप्ता और खीक राम साहू के कार्य पर लगी रोक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/समझाइश के बाद भी धान खरीदी में लापरवाही करने वालों को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर दण्डित किया गया है। जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यह कलेक्टर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन के बाद दूसरे दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही है।सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक…
बिलासपुर 20 जनवरी 2026 /नगर के रेल्वे परिक्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी, छत्तीसगढ़ी एवं उडीया त्रिभाषीय उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिसमें हिन्दी, उड़ीया भाषा के समिश्रित पत्रिका उत्कल विलास का भव्य विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. वामन चन्द्र दीक्षित के संयोजन में संपन्न हुआ। वही प्रभात कुमार आचार्य के पुस्तक सुबह का अर्घ्य एवं प्रदीप किशोर पंडा की कृति काला गोसाई का भी विमोचन किया गया। आयोजन के अध्यक्ष रहे करूणाकर बहेरा एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साकेत रंजन सीनियर (डी.एस.ओ)तथा विशिष्ट अतिथि…
बिलासपुर 20जनवरी 2026/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्पोर्ट एंड कल्चरल मीट में शामिल अधिकारी फूड पॉइनिग का शिकार हो गए। कार्यक्रम में पड़ोसी के दूषित भोजन के खाने से कई रेलवे अधिकारी व उनके साजन फूड पी नहीं के शिकार हो गए अचानक सब की तबीयत बिगड़ने से रेलवे महक में में हड़कंप मच गया इनमें से 30 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की विशेष टीम इलाज में जुटी हुई है । वहीँ एक अधिकारी को अपोलो रिफर किए जाने की बात कही जा रही है। कार्यक्रम के दौरान…
बिलासपुर 20 जनवरी 2026(आरएनएस)नगर में जनजागरूकता की एक मजबूत पहल देखने को मिली जब मजदूर ट्रेड यूनियन द्वारा सामूहिक रूप से नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नशा मुक्ति के लिए जागरूकता के नारों से आसमान गूंज उठा यह रैली तोरवा चौक से गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशा मुक्त देश, नशा मुक्त प्रदेश और नशा मुक्त शहर की कामना की। खास बात यह रही कि रैली में शामिल लोगों ने राह चलते नागरिकों को गुलाब…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंच कर श्री नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य के भाजपा नेताओं ने भी श्री नितिन नबीन के समर्थन में अपने समर्थन पत्र जमा किए हैं। मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा…
रायपुर19 जनवरी 2026 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को यहाँ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर एस.आई.आर. प्रक्रिया में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 ,, दावा-आपत्ति एवं फॉर्म-7 प्रस्तुत करने में अवरोध एवं अनियमितता की शिकायत की है। डॉ. मिश्रा ने संविधान, लोक प्रतिनित्व अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर दावा-आपत्ति हेतु फार्म प्रस्तुत किए जाने की समय सीमा 31, जनवरी 2026 तक बढ़ाने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है…
