Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
खरीफ फसल में डीएपी के बदले यूरिया एसएसपी खाद का उपयोग करे किसान सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 अप्रैल 2025/ आगामी जून जुलाई की खरीफ फसल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के किसान मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। इस फसल में प्रमुख खाद यूरिया एवं डीएपी का बहुतायत में उपयोग किया जाता है। जिले के किसानों को सुगमतापूर्वक रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु अग्रिम उठाव करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष डी.ए.पी. की अल्प आपूर्ति संभावित है,
बाद में, फेडरल बैंक द्वारा 26 फरवरी 2025 को नोटिस मिलने पर प्रार्थी बैंक गया, जहां उसे पता चला कि उसके खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 15,24,000 रुपये का लेन-देन हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने मुकेश नेताम नामक व्यक्ति का भी खाता खुलवाया और उसका भी दुरुपयोग किया।प्रार्थी की शिकायत के आधार पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 84/25, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में मकरन्दा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया है। सीबीआई ने भूपेश बघेल को मामले में आरोपी नंबर 6 के रूप में सूचीबद्ध किया है। छत्तीसगढ़ में हुई थी बड़ी छापेमारी कुछ दिनों पहले सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में 60 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई भारतीय सेवा अधिकारियों (IAS, IPS) के आवास और कार्यालय शामिल थे। इसके बाद अब सीबीआई ने एफआईआर में भूपेश बघेल का नाम दर्ज…
रायपुर, 01 अप्रैल: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस के प्रधान संपादक राजेंद्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संपादक हर्ष शुक्ला, जगदलपुर ब्यूरो चीफ अर्जुन झा और दंतेवाड़ा ब्यूरो चीफ अनिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा मीडिया और सरकार के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात का उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से प्रदेश की वास्तविक समस्याओं को उजागर करना और प्रशासन व जनता के बीच…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने मदिरा की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2025 से नई दरें लागू होंगी, जिससे शराब प्रेमियों को राहत मिलेगी। सरकार के नए नियम के अनुसार, एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 6 बोतल, 12 अध्दा या 24 पाव तक खरीद सकता है। देशी शराब की कीमत में ₹10 से ₹40 तक की संभावित कटौती की गई है। नई दरें (इंग्लिश व देशी शराब) गोवा स्पेशल, गोल्डन गोवा, जम्मू स्पेशल: ₹480 (बोतल), ₹240 (अध्दा), ₹120 (पाव) रॉयल स्टैग: ₹840 (बोतल), ₹420 (अध्दा), ₹210 (पाव) इंपीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज: ₹800…
बिलासपुर। बिलासा महोत्सव का 35 वां रंगारंग समापन रविवार को लोक साहित्य, लोकगीत, लोकसंगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम बिलासा नगरी के हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुआ। ज्ञात हो यह आयोजन बिलासा कला मंच के द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।मंच के संस्थापक डा. सोमनाथ यादव ने मंच के 35 वर्षों के सफर को याद करते हुए कहा कि यह महोत्सव एक छोटे से आयोजन बांस गीत की प्रस्तुति से शुरू हुआ था और अब यह पूरे वर्षभर विविध आयोजनों के माध्यम से जनता से जुड़ा रहता है। हास-परिहास के रूप में मूर्खाधिराज सम्मान,…
दुर्ग/30 मार्च 2025/ग्राम सांकरा स्थित शीतला माता मंदिर में चैत नवरात्र के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ 79 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। यह आयोजन रायपुर महामाया मंदिर की तिथि अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर ने बस्ती सेवा समिति को 10,000 रुपये मूल्य की झंझ, मजीरा, ढोल-बाजा तथा अन्य सेवा सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों को अधिक भव्य बनाना और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। समिति के सदस्यों ने इस सहयोग…
रायपुर/28 मार्च 2025:- वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत ने हाल ही में राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस (एनएनएस) के निदेशक हर्ष शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता के समकालीन परिदृश्य, मीडिया की भूमिका और समाचार प्रस्तुति के बदलते स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से क्षेत्रीय समाचारों को मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता, डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और स्वतंत्र पत्रकारिता की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। एच.डी. महंत ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसका दायित्व निष्पक्ष एवं सटीक सूचना देना है। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष आ रही कठिनाइयों और…
रायपुर/27मार्च 2025 ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट धारकों, संवर्धकों, ब्रोकर और ठगी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 30 घंटे तक चले इस अभियान में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पहले भी 98 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर 200 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मी अलग-अलग 100 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई में शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न राज्यों के 930 मामलों में संलिप्त आरोपियों के बैंक खातों में जमा 1.06 करोड़ रुपये को होल्ड…
राजनांदगांव/टप्पा 24मार्च 25/हर वस्तु के पीछे एक कहानी होती है, और जब कोई व्यक्ति उन कहानियों को सहेजने का संकल्प लेता है, तो वह सिर्फ एक संग्रह नहीं करता, बल्कि इतिहास को जीवंत बना देता है। कुछ ऐसा ही कार्य किया है राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के किशोर कुमार जैन ने, जिन्होंने पुरानी, दुर्लभ और ऐतिहासिक वस्तुओं का एक अनोखा संग्रह तैयार किया है। उनके इस जुनून ने उन्हें केवल एक संग्रहकर्ता ही नहीं, बल्कि बीते युग की धरोहर को सहेजने वाले संरक्षक के रूप में भी पहचान दिलाई है। गांव से शुरू हुआ ऐतिहासिक सफर किशोर कुमार जैन, जो एक साधारण…
