Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
थाना भटगांव -सारंगढ़- बिलाईगढ़ / 24/03/2025- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे द्वारा सायबर सेल सारंगढ़ के माध्यम से जिले के समस्त थाना क्षेत्र में ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से ठगी करने वालों पर सतत नजर रखी जा रही है इसी क्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से थाना भटगांव क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा भटगांव के म्यूल अकाउंट खाता धारकों द्वारा सायबर ठगी से रकम अर्जित कर लाभ प्राप्त करने की शिकायत मिलने पर श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय अविनाश मिश्रा…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ 20 अप्रेल को होने वाली प्रेदेश स्तरीय 51000रुपये प्रथम 31000रुपये द्वितीय एवं 21000रुपये तृतीय की इनामी राशि वाले गौ विज्ञान परीक्षा हेतु सारंगढ़ जिले से 175 विद्यालय टॉपर बच्चों परीक्षा संपन्न हुआ था । उसमें से 10 विद्यार्थियों का चयन जिला टॉपर के रूप में हुआ ।अब ये बच्चे मेगा कॉम्पिटिशन में 51000 रुपये की ईनामी राशि हेतु दावा करेंगे। जिसमे ग्रुप B से खुशबू साहू,हरिओम,जयंत ,निधि,एवं ओमप्रकाश तथा ग्रूप A से खगेश्वरी निराला, चाहत बघेल, पुष्पेंद्र पटेल, प्रीतम कठौतिया, तथा प्रतिभा साहू के रूप में शामिल होंगे।
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़: कार की बेहतरीन देखभाल और शानदार सर्विसिंग के लिए प्रसिद्ध ग्लोबल कार केयर – कार सर्विस (राजनांदगांव) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट सेवा से ग्राहक का दिल जीत लिया। हाल ही में, वैष्णव जी ने अपनी क्रेटा कार की सर्विसिंग यहीं कराई, जिसमें इंजन ऑयल और फिल्टर बदले गए। सर्विसिंग के बाद वैष्णव जी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी कार का पिकअप शानदार हो गया है, ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूथ हो गई है, और सबसे अहम बात यह कि माइलेज में भी बेहतरीन सुधार देखने को मिला है। उन्होंने ग्लोबल कार केयर की…
पप्पू पड़वार/समनापुर- मुख्यालय समनापुर की अंजली राय द्वारा निज निवास राय भवन में महिलाओं के लिए प्रति वर्ष अनुसार बरसाने की होली के तर्ज पर रंग पंचमी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कस्बे की महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर रंग लगाया।इसके पहले आयोजिका अंजली राय ने कांति राय, गिरजा चौकसे, सरला चौकसे सुनीता साहू एवं मंजूलता राव को अबीर लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया। वहीं ग्रुप की महिलाओं में अंजू शुक्ला, अर्चना साहू,लक्ष्मी यादव, रंजीता खैरवार, श्रृद्धा चौकसे,खुशबू शर्मा, रेखा चौकसे शिवानी साहू संगीता पडवार, शालिनी राय, वंदना…
बीजापुर – युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गठित एसआईटी ने मंगलवार को बीजापुर व्यवहार न्यायालय में 1000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट पेश की। इस चार्जशीट में 70 से अधिक गवाहों के बयान शामिल हैं। गौरतलब है कि 1 जनवरी 2025 की रात साजिश के तहत मुकेश की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया गया था। 2 जनवरी को मुकेश के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद 3 जनवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर से शव बरामद किया। मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे।…
रायपुर। भारत के निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी समेत केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के सचिव, सीईओ UIDAI और निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। बैठक में संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के तहत यह स्पष्ट किया गया कि मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है, और आधार कार्ड नागरिक की पहचान स्थापित करने में सहायक हो सकता है। इसी संदर्भ में, मतदाता पहचान पत्र को आधार से…
सारंगढ़ बिलाईगढ़: नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 1 से निर्वाचित पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवेश दुबे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की। इस मुलाकात में पूर्व विधायक चंद्रदेव राय भी मौजूद रहे। दीपक बैज ने दुबे को कांग्रेस पार्टी में रहकर सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान प्रवेश दुबे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी थे, लेकिन अंतिम समय में उनका बी-फॉर्म रोक दिया गया, जिससे उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। इसके बावजूद, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से…
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी के साथ मनाया होली सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों के माथे में गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामना और बधाई दी। उन्होंने सभी के साथ खुशी से ग्रुप फोटो खिंचवाया। सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर के साथ होली के इस पारम्परिक पर्व को यादगार के रूप मानने पर खुशी जाहिर की, उनकी खुशियां उनके चेहरे में दिखाई दी। शायद दो तीन वर्षों में पहली बार रंगोत्सव के रंग में सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सराबोर हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर…
नगर मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद अतिथि के रूप मे हुए सम्मिलित होलिका माता की परिक्रमा कर नरसिंह भगवान व भक्त प्रहलाद सामूहिक पूजा अर्चना कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदों का सम्मान कार्यक्रम के पश्चात गायत्री परिवार के परिजनों व सभी अतिथियों के साथ होली मिलन भटगांव :सारंगढ़ बिलाईगढ़ -जिले के नगर पंचायत भटगांव मे होली पर्व के अवसर पर 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार को गायत्री परिवार श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव के नेतृत्व मे शांति का सन्देश देते हुए नरसिंह भगवान एवं भक्त प्रहलाद की मनोरम झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जहाँ…
शक्ति, 16 मार्च: छ ग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की शक्ति जिला इकाई ने 16 मार्च को होटल गिरिराज रेन बसेरा में सम्मान समारोह, होली मिलन एवं आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण वर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल एवं महासचिव मोहन अग्रवाल ने की। इस आयोजन का सफल संचालन प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल के नेतृत्व में हुआ। अतिथियों एवं सदस्यों का चंदन तिलक एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों का सम्मान…
