Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया। वे भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। अब उन्होंने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है और 25 जुलाई 2025 तक 4,078 दिन पूरे कर चुके हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी का यह रिकॉर्ड 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए बना था। अब उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कुल 6,126 दिन…
समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा, जिला मंत्री बंटी कटरे, प्रखंड अध्यक्ष सूरज सोनी, बजरंग दल के संयोजक विजेंद्र वर्मा सहित अमित सोनी (जिला मंत्री भाजपा) वरिष्ठ पत्रकार एच.डी.महंत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि— “हरेली छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा पर्व है। यह पर्व न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत करता है, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का भी प्रतीक है।” समारोह में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोकगीतों और सांस्कृतिक संवाद का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने मंत्री जी द्वारा…
बिलासपुर।”मानवाधिकार का मतलब केवल कानूनी शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर इंसान का गरिमा के साथ जीवन जीना ही असली मानवाधिकार है।” इसी विचार के साथ रविवार को बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और शपथ समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर ने कहा—”मानवाधिकार कार्यकर्ता अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए जीते हैं। जब कोई व्यक्ति मानवाधिकार की भावना से काम करता है, तो वह अपनी जिंदगी को सेवा के लिए समर्पित कर देता है।”विशिष्ट अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि स्काउट गाइड की तरह…
बिलाईगढ़,सारंगढ़-बिलाईगढ़/छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनाई कला और हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में बिलाईगढ़ के लोगों के लिए एक खास पहल की गई है। थाना रोड बिलाईगढ़ में ‘KOSA GHAR’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतिष्ठान जिले का पहला ऐसा केंद्र है जहाँ हाथकरघा से निर्मित शुद्ध कोसा साड़ियों और फैब्रिक्स का भव्य संग्रह उपलब्ध है। KOSA GHAR के संचालक देवानंद (मन्नू) देवांगन खुद बुनकरी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें वर्ष 2015-16 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे पिछले 21 वर्षों से देशभर में कोसा साड़ियों की…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना सलिहा क्षेत्र के ग्राम कुशभाठा मुड़ा में खेत जोतने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार को हुई मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सलिहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है,घटना उस समय हुई जब सोहन मरकाम, सुकमति मरकाम और व्यंकटेश मरकाम अपने खेत में धान की बोवाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग वहाँ पहुँचे और “हमारे खेत में क्यों जोत रहे हो?” कहकर…
गरियाबंद/अभनपुर।देश की सड़कों को चौड़ा करने की योजना थी, लेकिन कुछ अफसर और नेता अपनी जेब चौड़ी करने में जुटे थे। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में भारतमाला परियोजना के मुआवजा वितरण में 43 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इस स्कैम में किसानों के नाम पर नेताओं, अधिकारियों और दलालों की तिकड़ी ने खुलकर खेल किया। किसानों को मिलने वाली राशि को कृत्रिम तरीके से बढ़ाया गया और बिना सड़क बने ही करोड़ों की रकम निजी खातों में पहुंच गई। EOW-ACB की दबिश से हड़कंप आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 20 से ज्यादा जगहों…
रायपुर/खरोरा- छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज के प्रांतीय संगठन चुनाव में ग्राम केसला (खरोरा) के समाजसेवी व सेवानिवृत्त पटवारी गोपालदास पड़वार को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे उनके लंबे सेवाभाव और सामाजिक समर्पण का सम्मान बताया है,गोपालदास पड़वार शिक्षा, सामाजिक न्याय और समाज के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके द्वारा समाज के युवाओं को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाता रहा है।छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का यह चुनाव प्रदेशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूरी…
रायपुर/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को साधना वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी ने पुरानी बस्ती कुशालपुर स्थित खो-खो तालाब और बधवा तालाब परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान आंवला, नीम और शमी जैसे औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सोसायटी के अध्यक्ष अनादि पाण्डेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनूप पांडेय, तनु प्रिया द्विवेदी, दिशा द्विवेदी, श्रेया, तृषा, निखिल दीप, राज यादव, मीना निषाद, सृष्टि, अभिनव गुप्ता…
बिलासपुर/नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामदयाल उइके जी की माता जी के दशगात्रा कार्यक्रम से लौटते समय बिलासपुर प्रवास के दौरान संगठन के पदाधिकारियों से भेंट हुई। इस अवसर पर संगठन विस्तार, पर्यावरण शुद्धि कार्यक्रम और आगामी योजनाओं को लेकर सार्थक विमर्श किया गया। बैठक में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री डोमार सिंह साहू, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष के.के. वर्मा, जिला अध्यक्ष गुप्ता जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा टीमन जी, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर अभिषेक दुबे, प्रमोद कुमार,प्रकाश ठाकुर एवं निखिल बंजारे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष…
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर आधारित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज ग्राम मदनपुर (जांजगीर-चांपा) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष. डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा, राष्ट्रीय महामंत्री. अमरनाथ सोनी,डोमार साहू ,राष्ट्रीय सचिव प्रकाश शर्मा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एच.डी.महंत, प्रदेश अध्यक्ष के. के. वर्मा सहित मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांपा जिला अध्यक्ष टीकम कंसारी ने की। इस अवसर पर चांपा शहर के बहुचर्चित चिकित्सक दंपत्ति डॉ. बृजमोहन…
