Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT bharateditor
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2025/ खाद्य संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले के धान उपार्जन केन्द्र सालर का निरीक्षण किया और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कुल कृषक संख्या, धान बेचने वाले कृषकों की संख्या, मिलरों को जारी डीओ, संग्रहण केंद्र को जारी टीओ के विरुद्ध उठाव, कृषकों को भुगतान की जानकारी और समिति में विक्रय हेतु शेष रकबा, रकबा समर्पण आदि के संबंध जानकारी लिया। उन्होंने धान खरीदी, भुगतान और उठाव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, मार्कफेड अधिकारी शीतल कुमार भोई आदि उपस्थित थे।
सारंगढ बिलाईगढ, 28 जनवरी 2025/76 वॉ गणतंत्र दिवस समारोह कृषि विभाग जिला सारंगढ बिलाईगढ में जिला, अनुविभाग तथा विकासखण्ड स्तर पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें जिला स्तर पर श्री आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह माननीय मुख्य अतिथि श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की उपस्थिति में खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया गया। छ.ग. शासन से प्राप्त थीम के अनुक्रम में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से उर्वरक छिड़काव एवं पी.एम. किसान सम्मान निधि से आर्थिक लाभ विषय पर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों के द्वारा अब तक किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम स्तर पर कितना अनुमति, किसका जारी किया जा रहा है उसकी जानकारी संबंधित थाना और अन्य अधिकारियों को तुरंत उपलब्ध कराए। बैठक में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण, ड्यूटी आवागमन, रूट चार्ट, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दल के ठहरने की व्यवस्था,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जनवरी 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने गणतंत्र दिवस पर्व पर सारंगढ़ के कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पहले, कलेक्टर ने भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने कहा कि गणतंत्र आजाद भारत के कारण ही हम आज निर्भीक जीवन जी रहे हैं। अपने अधिकारों का हम जीवन में उपयोग…
लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन रायपुर 25 जनवरी 2025/नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्री राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता…
राज्यपाल रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे रायपुर, 25 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायगढ़,…
रायपुर, 25 जनवरी 2025।शिवानंद नगर खमतराई स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में 89,000 रुपये के गबन के मामले में फरार आरोपिया लता रानी शर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिया पर अमानत में खयानत का आरोप था। मामले का विवरण: प्रार्थी निशान कटरे, जो रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना खमतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, लता रानी शर्मा को कंप्यूटर कैश काउंटर पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। दिनांक 10 फरवरी 2024 से 15 दिसंबर 2024 के बीच, लता रानी ने बिलिंग प्रक्रिया में हेरफेर करते हुए…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जनवरी 2025/ कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशानुसार व उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन व सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा एफएसएसएआई की खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन शिविर का आयोजन सोमवार 27 जनवरी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ में किया जाएगा। पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से संध्या 4 बजे तक किया जाएगा । शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत रिपैकर, रीलेबरर, खाद्य परिवहन, थोक व खुदरा विक्रेता, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, किराना दुकान, मीट शॉप, पान ठेला, गुपचुप ठेला,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू एवं अतिथि रिटायर्ड रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय आर के बेहार ने अधिकारियों- कर्मचारियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। सभी ने यह शपथ ली कि लोकतंत्र में हम अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर बिना किसी भेद-भाव अथवा प्रलोभन में आये अपने मताधिकार का उपयोग…
सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में होगा जिला पंचायत सदस्य का नामांकन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत के सदस्य का नाम निर्देशन (नामांकन) की तैयारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में की गई है। इसके लिए कलेक्टर न्यायालय और अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष तक बेरिकेटिंग की जा चुकी है। कलेक्टर न्यायालय में बिलाईगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य का और अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष में जनपद पंचायत सारंगढ़ और बरमकेला क्षेत्र के सदस्यों का नामांकन कार्य होगा। इसी तरह जनपद पंचायतों के सदस्य का नामांकन संबंधित जनपद पंचायत में और पंच…
