Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT bharateditor
रायपुर, 8 जनवरी 2025 राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 में छत्तीसगढ़ के 75 युवा प्रतिनिधि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को सशक्त करेगी। 11-12 जनवरी को भारत मण्डपम, नई दिल्ली में होगा आयोजन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कविता, साइंस मेला और वक्तृत्व कला जैसी विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…
खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार गढ़वा और नगर उटारी जाने वालों की दूरी हो जाएगी आधी रायपुर 8 जनवरी 2025. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के…
कोरबा बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और सीट को सामान्य महिला श्रेणी के तहत आरक्षित किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से सुश्री ज्योति महंत का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। सुश्री ज्योति महंत बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद् में सदस्य सहित भाजपा के विभिन्न पदो में रहकर अपने दायित्वो का बहुत ही शानदार निर्वहन कि हैं।सुश्री ज्योति महंत को सबसे प्रबल दावेदार इसलिए माना जा रहा हैं…
– सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”- विभिन्न धर्मों और संप्रदायों में विश्वास करने वाला हमारा यह देश है। यहां अनेक पर्व, उत्सव और मेले आयोजित होते हैं, इसलिए यह कहावत है “सात वार और नौ त्यौहार’ ! धार्मिक पर्वो और उत्सवों से त्याग, तप, साधना, परोपकार, धार्मिक जागृति और आध्यात्मिक चेतना के दर्शन होते हैं। ऐसे ही सनातनधर्मियों का, हिन्दुओं का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है कुंभ, या कह सकते हैं महाकुम्भ,जो विश्व का सबसे बड़ा मेला कहा जा सकता है। यह महापर्व कब, क्यों और कहां मनाया जाता है, इसके आधार को पुराणों में उल्लेखित निम्न पंक्तियों से समझा…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ एवं ग्राम पंचायत मड़ई का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास को गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्ड संबंधित कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार मामले की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास ने ग्राम पंचायत मड़ई में राशनकार्ड लाभार्थियों के नाम पर गंभीर चूक की। उन्होंने हितग्राही…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर से लगभग 150 लोगों ने मुलाकात कर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में सकरी तहसील के ग्राम कोड़ापूरी के ग्रामीणों द्वारा राशन दुकान महिला समूह को आबंटित करने कलेक्टर को आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया की राशन दुकान सवेरे 11 एवं दोपहर 12 बजे खुलता है और दोपहर 3 बजे बंद कर दिया जाता है, जिससे उन्हें राशन लेने में…
सुरेश सिंह बैश -बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा नगर निगम अंतर्गत तिफरा वार्ड क्रमांक 08 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रकाशित सूची कार्यालय आयुक्त, नगर निगम जोन क्रं. 02 एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। आवेदन की तिथि 08 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक है। आवेदन पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। सहायिका पद के लिए केवल महिलाओं को ही पात्रता होगी। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत समस्त दस्तावेजों पर…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध संयुक्त टीम ने सोमवार को फिर बड़ी कार्रवाई की। पांच अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 264 क्विंटल धान जब्त किए। जब्त किए गए धान की कीमत 8.18 लाख रुपए की है।कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व, मंडी और मार्कफेड की संयुक्त टीम ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर ने आकस्मिक जांच की, कार्रवाई आगे भी जारी रखने के कठोर निर्देश टीम के अफसरों को दिए हैं। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि तहसील बोदरी के ग्राम सारधा में राजस्व एवं खाद्य…
सूत्रों के अनुसार, धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चेकपोस्ट पर हर प्रकार के वाहनों से 20 से 50 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही थी, जिसके लिए कोई रसीद या पावती नहीं दी जाती थी। इस खुलासे के बाद, आरोपी अधिकारी ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी। वन विभाग ने दिए जांच के आदेश खुलासे के बाद वन विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वन विभाग के जारी आदेश में कहा गया है कि नरेश चंद्र देवनाग, जो उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में परिक्षेत्र अधिकारी हैं, ने पत्रकार…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”- बिलासपुर -पक्षियों का हमारे जीवन में विशेष स्थान रहा है। ये पक्षी अद्भुत हैं, वे विशेष रूप से खतरे में रहने वाले एक विशाल समूह भी हैं। ये हमारे ग्रह के पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बैरोमीटर हैं। तथ्य यह है कि अवैध पालतू व्यापार, बीमारी और आवास के नुकसान के कारण बहुत सी पक्षी प्रजातियाँ खतरे में हैं, इसका मतलब है कि पक्षियों की ज़रूरतों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है।पक्षियों ने हमेशा हमारे दिलों में आकर्षण, प्रेम और आराधना का स्थान रखा है। एक खास तरह का विस्मय होता…
