Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT bharateditor
रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम…
लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह महिला मतदाताओं की बढ़ती सहभागिता गर्व का विषय: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले रायपुर, 25 जनवरी 2025। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/ नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी कलेक्टर को सभी नगरीय निकायों में पार्षद सहित नगरपालिक निगम में महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र में प्रतीक चिन्ह के उपयोग के लिए पत्र जारी किया है। इसके अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय और अमान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह से अलग प्रतीक चिन्ह की सूची जारी किया है। नगरपालिक निगम में महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु प्रतीक चिन्ह*: इसके अंतर्गत स्लेट, कांच का गिलास, ट्यूब…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने आदेश जारी कर जिले में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया है। इन दिनों जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें, कंपोजिट मदिरा दुकानें और उनसे जुड़े अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। जिले की सीमा में संचालित सभी शराब दुकानों, जैसे – देशी मदिरा (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा (एफ.एल-1 घघ) तथा उनसे संलग्न अहाते (सीएस-2 ग- अहाता, सीएस-2 ग- कंपोजिट अहाता, एफ.एल-1 ख- अहाता) में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर…
रायपुर। छ. ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्ता गौतम जी की 26वीं विवाह वर्षगांठ के शुभ अवसर पर यूनियन की समस्त टीम ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव श्री एच. डी. महंत ने कहा कि “श्री अमित गौतम और श्रीमती मुक्ता गौतम जी का दांपत्य जीवन सदा प्रेम, सम्मान और समर्पण की मिसाल रहा है। हम उनके दीर्घ, समृद्ध और आनंदमय जीवन की कामना करते हैं।” शुभकामनाओं के साथ इस शुभ दिन को चिरस्मरणीय बनाते हुए, छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने…
नगरपालिका आम निर्वाचन का नाम निर्देशन 22 जनवरी से प्रारंभ सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू की उपस्थिति में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के आचार संहिता लागू होने के बाद 22 जनवरी से निर्वाचन प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए सभी संबंधित रिटर्निग अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिक अधिकारी कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता के नियम अनुसार ही कार्य करेंगे। किसी व्यक्ति को लाभ या हानि पहुंचाने का कार्य…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 21 जनवरी 2025/ नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इन कार्यों की व्यस्तता के कारण कलेक्टर जनदर्शन और जिले के विभिन्न गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर को कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने स्थगित किया है। यह सूचना कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दी है। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 21 जनवरी 2025/ ग्रामीणों के इलाज के लिए 22 जनवरी को जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम बिलाईगढ़-स, सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम घोठला बड़े तथा सहसपानी के आश्रित गांव टेढ़ीनाला में, बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम छुइहा में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्माशिष्ट की टीम स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। इस वाहन में वजन, खून की मात्रा हीमोग्लोबिन जांच, बल्ड प्रेशर और श्वास (ऑक्सीमेट्री) जांच सुविधाओं के साथ निशुल्क दवा वितरण व्यवस्था रहेगी।
कोरबा। जिले में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंटों की अवैध वसूली और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। फलोरा माइक्रोफाइनेंस सहित अन्य कंपनियों से जुड़े रिकवरी एजेंटों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कटघोरा, उरगा और करतला थानों में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, कटघोरा एसडीएम के निर्देश पर एलएनटी बैंक, अन्नपूर्णा बैंक, सीसस बैंक, नैफिस बैंक और स्पंदना बैंक के कार्यालयों को सील कर दिया गया। स्पंदना बैंक के एजेंट प्रताप रूद्र शरण को महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जनवरी 2025/आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी टीम के द्वारा ओडिशा की कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग को सूचना मिली कि थाना सरिया क्षेत्र के ग्रामों में ओडिशा प्रांत की शराब का बड़े पैमाने पर विक्रय किया जा रहा है जिसे महानदी जलमार्ग से परिवहन कर लाया जाता है एवं कोर्रा ग्राम थाना सरिया में महानदी के बीच में बने टापू में छिपाकर रखा गया है। नदी के मध्य बने टापू पर…
