देश दुनिया

भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, एमपी से माया नारोलिया और एल मुरुगन को टिकट दिया है।बीजेपी ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा के लिए के लिए दूसरे लिस्ट में पांच नामों की घोषणा की है। इसमें मध्य प्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। मध्य प्रदेश से अन्य तीन उम्मीदवारों के नाम- उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंशीलाल गुर्जर है।

Related Articles

Back to top button