देश दुनिया

MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:11 लोगों की मौत, सड़क किनारे बिखरे शव; रेस्क्यू में सेना की मदद ली जाएगी

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 60 से अधिक घरों में आग लग गई। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली कराए हैं।

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। भास्कर रिपोर्टर ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास सड़क पर भी कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। प्रशासन ने 25 से ज्यादा घायलों को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की मदद ली जाएगी। लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा।

पटाखों की यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!