देश दुनिया
BREAKING: भाजपा की पहली चुनावी लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह; यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम

भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।
प्रधानमंत्री मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से और असम के पूर्व CM सर्वानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे।






