Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 3
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»महिला से घर घुसकर मारपीट; पूर्व एल्डरमेन की पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज
बिलासपुर छत्तीसगढ़

महिला से घर घुसकर मारपीट; पूर्व एल्डरमेन की पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

HD MAHANTBy HD MAHANT10/06/2026 - 10:20 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 10 जून 2026/ मंगला क्षेत्र के शुभम विहार में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व एल्डरमैन की पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाद की शुरुआत पूर्व एल्डरमैन द्वारा वीडियो होने की धमकी देने से हुई थी, लेकिन पुलिस ने फिलहाल उसे आरोपी नहीं बनाया है। जानकारी के अनुसार शुभम विहार निवासी लक्ष्मी बजाज (38) रविवार शाम करीब 5:30 बजे अपने बेटे के साथ घर पर थीं। इसी दौरान पूर्व एल्डरमैन श्याम लालचंदानी उनके घर पहुंचे और कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए धमकाने लगे कि उनके पास उनका वीडियो है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस चल रही थी।आरोप है कि कुछ देर बाद श्याम लालचंदानी की पत्नी करिश्मा लालचंदानी भी वहां पहुंच गईं। करिश्मा ने घर में घुसते ही लक्ष्मी बजाज से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की। घटना में लक्ष्मी की बाईं आंख, गले और बाएं घुटने में चोटें आई हैं।मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लक्ष्मी के बेटे विवान बजाज को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट आई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने करिश्मा लालचंदानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़िता का कहना है कि घटना के समय श्याम लालचंदानी भी मौके पर मौजूद थे और कथित वीडियो की धमकी भी उन्होंने ही दी थी, इसके बावजूद उनका नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया।इस संबंध में सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने कहा कि यदि जांच में पूर्व एल्डरमैन की भूमिका सामने आती है और यह पुष्टि होती है कि उन्होंने धमकी दी थी, तो उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  हुक्का बार संचालक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

पिछले दिनों से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला; हत्या की आशंका

30/06/2026 - 9:13 AM

वाहन से कुचलने की कोशिश, चार आरोपी गिरफतार

30/06/2026 - 9:11 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.