छत्तीसगढ़

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार कार ने टीचर को रौंदा, मौके पर मौत, दो हिस्से में बंटी स्कूटी

दुर्ग : नए साल के पहले ही दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही शिक्षिका को रौंद दिया. हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटी दो हिस्सों में बंट गई. वहीं आरोपी चालक कार को सड़क से उतारकर खेत में घुसा. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देउरझाल में रहने वाली शिक्षिका अम्नेश्वरी कुर्रे शीतकालीन सत्र की छुट्टी समाप्त होने के बाद में आज अपने स्कूटी पर ग्राम पतोरा के स्कूल जा रही थी. तभी दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर पतोरा नाला के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

बताया जा रहा है कि स्कूटी और कार की टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर ही महिला टीचर की मौत हो गई. ठोकर मारते हुए कार खेत में जा घुसी. वहीं उसकी स्कूटी पूरी तरीका से टूट फुट गई. जिस तरह से स्कूटी की एक-एक पार्ट्स बिखरे पड़े हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार कितनी स्पीड में रही होगी. इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश भी है.

फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!