Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को मिला तृतीय पुरस्कार, CM साय और डिप्टी सीएम साव ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया अवॉर्ड

    HD MAHANTBy HD MAHANT11/01/2024 - 7:26 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है. छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव को पुरस्कार प्रदान किया.

    इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. सहित प्रदेश के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल रहीं. केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिला है.

    गौरतलब है कि केन्द्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है. छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए हैं. वर्ष 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है. इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराये जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी. राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी. स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया गया था.

    छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2014 से 2017 के दौरान स्वच्छता को लेकर जो नीतियां बनायी गई और कई परियोजनाएं शुरू की गई थी, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को स्थायी तौर पर आगे बढ़ाने में मद्द मिली है. छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण के लिए सुविधा-24 योजना शुरू की गई. निर्मित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालन और संधारण के लिए स्वच्छता श्रृंगार योजना प्रारंभ की गई थी.

    यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को लोगों की आदत में शामिल करने और इसे स्थायी रूप से व्यवहार में लाने के लिए कचरा प्रबंधन, निजी, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं प्रबंधन, सफाई मित्रों की सुरक्षा, कचरा मुक्त शहर, ओडीएफ तथा सेप्टिक टैंक के अवशेष के निपटान पर विशेष से फोकस किया गया, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को सतत् रूप से आगे बढ़ाने में मद्द मिली है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM

    भीषण गर्मी का कहर: बचाव के उपाय, घटती हरियाली और प्री-मानसून बारिश में कमी से बढ़ी चिंता

    28/04/2026 - 11:52 AM

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM
    Editors Picks

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.