Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट सिस्टम! पुलिस को मिलेंगे नए अधिकार, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ रायपुर

दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट सिस्टम! पुलिस को मिलेंगे नए अधिकार, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

HD MAHANTBy HD MAHANT20/05/2026 - 8:52 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 20 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में अपराध, ट्रैफिक और वीआईपी मूवमेंट के बढ़ते दबाव के बीच अब पुलिस को पहले से कहीं ज्यादा ताकत मिलने जा रही है। राजधानी रायपुर में लागू कमिश्नरेट सिस्टम के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार दोनों बड़े शहरों में कानून-व्यवस्था को तेज और मजबूत बनाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने जा रही है। लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियों, बढ़ती आबादी, ट्रैफिक दबाव और अपराध नियंत्रण को लेकर दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में कमिश्नरेट सिस्टम की मांग उठ रही थी, जिसे अब सरकार गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। अभी रायपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में पुलिस व्यवस्था एसपी मॉडल पर चलती है, जहां कई अहम प्रशासनिक और कानूनी फैसलों के लिए पुलिस को कलेक्टर पर निर्भर रहना पड़ता है। धारा 144 लागू करने से लेकर मजिस्ट्रेट शक्तियां और कई लाइसेंस संबंधी अधिकार प्रशासन के पास रहते हैं, लेकिन कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद जिले में पुलिस का मुखिया पुलिस आयुक्त यानी कमिश्नर होगा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई फैसले पुलिस सीधे और तेजी से ले सकेगी। सरकार का मानना है कि तेजी से शहरी स्वरूप ले चुके दुर्ग और बिलासपुर में अब पारंपरिक पुलिसिंग मॉडल पर्याप्त नहीं रह गया है। बढ़ते अपराध, ट्रैफिक जाम, संवेदनशील गतिविधियां और लगातार बढ़ते वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए त्वरित निर्णय क्षमता वाली व्यवस्था जरूरी हो गई थी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली के सकारात्मक परिणाम मिले हैं और इसी अनुभव के आधार पर अब इसे अन्य बड़े शहरों तक विस्तार देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस को ज्यादा प्रशासनिक और कानूनी अधिकार मिलेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थितियों में फैसले लेने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगी। बहरहाल, छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग के इस नए मॉडल को कानून-व्यवस्था की दिशा में बड़ा और निर्णायक बदलाव माना जा रहा है, जिसका सीधा असर अपराधियों पर दबाव और आम लोगों की सुरक्षा पर दिखाई दे सकता है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  रायपुर में DCP पश्चिम और ACP न्यू राजेन्द्र नगर कार्यालय का शुभारंभ
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.