Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ईशर गवरा विवाह महोत्सव का न्योता लेकर रामलाल चौहान से मिला आदिवासी युवा प्रभाग का प्रतिनिधिमंडल, 14-15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

11/11/2026 - 1:03 PM

बसना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गौरा-गौरी महोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने निभाई सोंटा प्रहार की पारंपरिक रस्म

11/11/2026 - 12:34 PM

मेदनीपुर के बुधु डोंगर में गोवर्धन महोत्सव की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की गोमाता व गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना

11/11/2026 - 1:18 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 11
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान
रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान

HD MAHANTBy HD MAHANT12/06/2026 - 9:46 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश

नए शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी व्यवस्था- सुबह की प्रार्थना से लेकर छुट्टी के समय तक का शेड्यूल तय, अधिकारियों को रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश

रायपुर, 12 जून 2026 / छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति से गहराई से जोड़ा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रदेश की सभी शालाओं में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित व अनिवार्य संचालन के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से जारी इस आदेश के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन सत्रों में बंटा होगा शेड्यूल- सुबह से शाम तक का पूरा टाइम-टेबल

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में अब प्रतिदिन तीन अलग-अलग समय पर निर्धारित क्रम में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रातःकालीन सत्र स्कूल प्रारंभ होने पर सुबह की प्रार्थना सभा में एक तय क्रम के अनुसार ये प्रस्तुतियां अनिवार्य होंगी। विद्यालय प्रारंभ होने पर प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में क्रमशः राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीपमंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन के समय विद्यार्थियों द्वारा भोजन मंत्र का सामूहिक पाठ किया जाएगा। वहीं विद्यालय की छुट्टी के समय संध्या सत्र में राज्यगीत, गायत्री मंत्र एवं शांति मंत्र का सामूहिक वाचन कराया जाएगा।

बौद्धिक और नैतिक विकास है मुख्य उद्देश्य

See also  भूजल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रशासन का अभियान प्रारंभ

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इन गतिविधियों के नियमित और प्रभावी संचालन से छात्रों में न केवल राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना मजबूत होगी, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का भी सही विकास होगा। यह पहल विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराने में मील का पत्थर साबित होगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन स्कूलों का औचक निरीक्षण करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि इन नियमों का कड़ाई से पालन हो रहा है या नहीं। निर्धारित क्रम में अवहेलना पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन या प्राचार्यों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

ईशर गवरा विवाह महोत्सव का न्योता लेकर रामलाल चौहान से मिला आदिवासी युवा प्रभाग का प्रतिनिधिमंडल, 14-15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

11/11/2026 - 1:03 PM

बसना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गौरा-गौरी महोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने निभाई सोंटा प्रहार की पारंपरिक रस्म

11/11/2026 - 12:34 PM

मेदनीपुर के बुधु डोंगर में गोवर्धन महोत्सव की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की गोमाता व गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना

11/11/2026 - 1:18 AM

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट में समाई कार

09/11/2026 - 2:01 PM

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, चार थाना क्षेत्रों में एक साथ धावा

08/11/2026 - 5:52 PM

बिटिया वर्क @ अभियान के तहत 20 छात्राओं ने किया कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

08/11/2026 - 4:04 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

ईशर गवरा विवाह महोत्सव का न्योता लेकर रामलाल चौहान से मिला आदिवासी युवा प्रभाग का प्रतिनिधिमंडल, 14-15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

11/11/2026 - 1:03 PM

बसना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गौरा-गौरी महोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने निभाई सोंटा प्रहार की पारंपरिक रस्म

11/11/2026 - 12:34 PM

मेदनीपुर के बुधु डोंगर में गोवर्धन महोत्सव की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की गोमाता व गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना

11/11/2026 - 1:18 AM

09/11/2026 - 9:55 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.