Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 12
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»डीसीपी का बड़ा एक्शन: 7 दिन में 154 गिरफ्तार कर भेजा जेल अपराधियों में दहशत!”
छत्तीसगढ़ रायपुर

डीसीपी का बड़ा एक्शन: 7 दिन में 154 गिरफ्तार कर भेजा जेल अपराधियों में दहशत!”

HD MAHANTBy HD MAHANT02/06/2026 - 7:46 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 2 जून (द भारत टाइम्स) अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ चला ऐसा पुलिस अभियान कि एक सप्ताह के भीतर 154 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। फरार वारंटी हों या कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने संदिग्ध, कमिश्नरेट रायपुर पुलिस ने किसी को नहीं बख्शा। लगातार की गई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है और पूरे मध्य जोन में पुलिस की सख्ती साफ दिखाई देने लगी है।

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, तेलीबांधा और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने लगातार दबिश, सत्यापन और निगरानी अभियान चलाते हुए 61 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

इसी दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 93 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। थाना-वार कार्रवाई में कोतवाली से 19, गोलबाजार से 18, मौदहापारा से 10, गंज से 36, सिविल लाइन से 25, तेलीबांधा से 34 और देवेंद्र नगर से 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई दर्ज की गई। इस तरह एक सप्ताह के भीतर कुल 154 लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा गया।

डीसीपी उमेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत के दौरान 01 से 15 अप्रैल तक डायवर्जन लागू, विस्तृत निर्देश जारी

बहरहाल, रायपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि फरारी, गुंडागर्दी और संदिग्ध गतिविधियों के लिए अब शहर में जगह नहीं बची है, कानून की पकड़ लगातार और मजबूत होती जा रही है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.