छत्तीसगढ़

चार साल में देश में दोगुना हुई सोने की तस्करी:17 राज्यों में सोने की जितनी तस्करी हुई, उतनी अकेली सिर्फ महाराष्ट्र में

सोने की तस्करी चार साल में दोगुना हो गई है। देश में 2020 में तस्करी के 2567 मामलों में 2155 किग्रा सोना जब्त हुआ था। 2023 में अब तक 4798 मामलों (अक्टूबर तक) में 3918 किग्रा सोना पकड़ा गया है। केवल पूर्वोत्तर के राज्यों में सोने ही तस्करी के मामलों में कमी आई है, जबकि बाकी सभी राज्यों में तस्करी बढ़ रही है।

17 राज्यों के बराबर तस्करी अकेले महाराष्ट्र में
देश के उत्तर, पूर्व व मध्य भारत के 17 राज्यों में जितनी सोने की तस्करी हो रही है, उससे ज्यादा अकेले महाराष्ट्र से हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, दादरा नगर हवेली व दमन-दीव में 2023 में (अक्टूबर तक) तस्करी का कुल 940 किग्रा सोना जब्त हुआ है। इस दौरान अकेले महाराष्ट्र से 1357 मामलों में 997.5 किग्रा सोना पकड़ा गया।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button