देश दुनिया

शक में हत्यारा बना पति : सो रही पत्नी के मुंह में डाल दिया बिजली तार, फिर कर दिया स्विच ऑन

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना निवासी 60 वर्षीय हामिद पुत्र तालीफ और परिवार के साथ उत्तराखंड के लंढौरा में बस अड्डे के पास रहता है. गुरुवार रात हामिद अपनी पत्नी 52 वर्षीय खातून और 6 साल की बच्ची शबनम के साथ एक कमरे में सोया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो गए.

बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे हामिद ने बिजली के तार का एक सिरा प्लग में लगाकर, दूसरा सिरा पत्नी के मुंह में लगा दिया. करंट लगने से खातून की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद हामिद ने रात में ही पुलिस चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

पुलिस की पूछताछ में हामिद ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने खातून की हत्या कर दी. हामिद को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हामिद के पुत्र नदीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!