छत्तीसगढ़

IAS मनोज पिंगुआ को मिला माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है. इसके अलावा वर्ष 2021 बैच के तीन परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों को राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण के बाद राज्य संवर्ग में कार्यभार ग्रहण करने के नवीन पदस्थापना दी गई है.

मनोज पिंगुआ पहले ही वन विभाग के प्रमुख सचिव और गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिव के अलावा नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त का दायित्व संभाल रहे हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का पद आलोक शुक्ला के जाने के बाद से रिक्त था.

Related Articles

Back to top button