Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»अरपा नदी में धड़ाधड़ अवैध रूप से रेत का उत्खनन; अधिकारी कुंभकरणी नींद में
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

अरपा नदी में धड़ाधड़ अवैध रूप से रेत का उत्खनन; अधिकारी कुंभकरणी नींद में

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 9:14 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 6 जून 2026/ विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर अपनी पीठ थपथपाने वाले बिलासपुर जिला प्रशासन की असलियत एक बार फिर उजागर हो गई है। शहर की जीवनदायिनी अरपा नदी को संवारने के खोखले वादे और फाइलों में तैरते सौंदर्यकरण के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट महज एक दिखावा साबित हो रहे हैं, क्योंकि जिन कंधों पर इस धरोहर को बचाने का जिम्मा है, वे खुद रेत माफिया के सामने नतमस्तक हो चुके हैं। शहर के सबसे वीआईपी इलाके में रेत माफिया का आतंक इस कदर पैर पसार चुका है कि अब उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ।शासन-प्रशासन की आंखें इस कदर बंद हैं कि माफिया रात के सन्नाटे में, बिलासपुर कलेक्ट्रेट के ठीक सामने से बेखौफ होकर नदी का सीना चीर रहे हैं। कलेक्ट्रेट के भीतर ही खनिज विभाग का दफ्तर है और वहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अरपा नदी को छलनी किया जा रहा है, लेकिन मजाल है कि किसी अधिकारी की नींद टूट जाए। इस अंधे बहरे तंत्र को देखकर अब शहर में यह बाहु खुलकर होने लगी है कि रेत माफियाओं द्वारा पहुंचाई जाने वाली मोटी रकम ने शायद इन बड़े साहबों की जुबान और आंखें दोनों पर परमानेंट ताला लगा दिया है, तभी तो बिलासपुर की नाक के नीचे यह काला खेल बिना किसी रुकावट के फल-फूल रहा है। इस प्रशासनिक नपुंसकता का सबसे ताजा और शर्मनाक उदाहरण विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून की अलसुबह देखने को मिला, जब पूरा देश पर्यावरण बचाने के ढोंग में डूबा था, तब बिलासपुर में अरपा को उजाड़ा जा रहा था। जैसे ही 4 जून की रात के 12 बजे, माफियाओं की पूरी फौज दर्जनों ट्रैक्टर लेकर शिव घाट बैराज की ओर से सीधे नदी के भीतर दाखिल हो गई। यह वही संवेदनशील इलाका है जहां ‘न्यू रिवर व्यू’ के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये फूंककर सौंदर्यकरण का तमाशा किया जा रहा है। इसी तथाकथित वीआईपी प्रोजेक्ट के ठीक बगल में नदी के भीतर माफियाओं ने अपने ट्रैक्टर खड़े किए, पकड़े जाने के डर से गाड़ियों की हेडलाइट्स बंद कीं और अंधेरे का फायदा उठाकर दर्जनों मजदूरों की मदद से रेत की भराई शुरु कर दी गई। रात 12 बजे से लेकर सुबह के 4 बजे तक अरपा नदी के भीतर ट्रैक्टरों का मेला लगा रहा, गाड़ियां आती-जाती रहीं और बिलासपुर का वैभव कही जाने वाली नदी को खोखला किया जाता रहा, लेकिन इस पूरे चार घंटे के तांडव के दौरान कलेक्ट्रेट में बैठी सरकार गहरी नींद में सोती रही। हैरानी और शर्म की बात तो यह है कि जब रेत माफिया अरपा की अस्मत लूट रहे हैं।इस काम में पूरी अवैध उगाई चलती रही है और जब पानी सिर से ऊपर चला गया है। इसके जवाब के लिए खनिज विभाग के उप संचालक किशोर गोलघाटे के मोबाइल पर लगातार कॉल घनघनाए। और अधिकारियों को इसलिए फोन किया गया ताकि वे नींद से जागें और अपनी आंखों के सामने हो रही इस डकैती को रोक सकें, लेकिन इन दोनों ही जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। वीआईपी कल्चर में जीने वाले और मोटी तनख्वाहें डकारने वाले इन अफसरों का यह साफ दिखाता है कि रेत माफिया के इस खेल में ऊपर से लेकर नीचे तक सबकी रजामंदी शामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन मौके पर कलेक्टर और माइनिंग विभाग की यह कुंभकर्णी नींद और फोन न उठाने का रवैया यह साबित करने के लिए काफी है कि बिलासपुर में कानून का नहीं, बल्कि रेत माफिया का राज चल रहा है और अफसर सिर्फ मूकदर्शक बनकर अपनी जेबें गर्म करने में मसरूफ हैं।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  बेटे और दामाद ही निकले हत्यारे: एक माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.