Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद; पुलिस बनी मूक दर्शक
बिलासपुर छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद; पुलिस बनी मूक दर्शक

HD MAHANTBy HD MAHANT09/06/2026 - 9:59 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 9 जून 2026/ सिरगिट्टी थाने क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में जुआ, सट्टा और कबाड़ का अवैध धंधा चरम पर है, जिसे कथित तौर पर स्थानीय पुलिस की मूक सहमति हासिल है। पुलिस की इस सुस्ती का खामियाजा अब महिलाओं और नाबालिग बच्चियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही के दो ऐसे मामले सामने आए, जिसने खाकी को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है। दोनों ही मामलों में जब उच्च अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई, तब जाकर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में रायपुर के रायपुरा महादेव घाट की रहने वाली एक ब्यूटीशियन युवती का तिफरा निवासी दिलेश्वर साहू से इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हुआ। जब दिलेश्वर ने फोन उठाना बंद किया, तो पीड़िता 7 जून को सुबह उसके पा पहुंची। वहां दिलेश्वर तो नहीं मिला, लेकिन उसकेबड़े भाई दिलीप ने युवती के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सीने, कंधे और हथेली पर चोटें आईं। सूत्रों के मुताबिक जब पीड़ित युवती चोटिल हालत में रिपोर्ट दर्ज कराने सिरगिट्टी थाने पहुंची, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसके साथ बेहद बदतमीजी और दुर्व्यवहार किया। पुलिस के इस बर्ताव और सदमे से पीड़िता थाने में ही चक्कर खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पेट्रोलिंग वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाया। हद तो तब हो गई जब 2-3 घंटे के इलाज के बाद पीड़िता दोबारा थाने पहुंची, तो फिर उसके साथ वही संवेदनहीन रवैया अपनाया गया। आखिरकार जब यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, तब ऊपर से पड़ी कड़ी फटकार के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज किया। वहीं दूसरा मामला और भी ज्यादा झकझोर देने वाला है, जहां एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। वृंदावन परिसर सिरगिट्टी के एक सैलून संचालक ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ हुए अनाचार की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता पहले सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ती थी। 14 दिसंबर 2025 को राहुल बंगारु नाम का शिक्षक उसे पुस्तक दिलाने के बहाने शिवम होटल ले गया और कमरे में बंधक बनाकर कई बार बलात्कार किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने हिम्मत कर इस घटना की जानकारी सेंट जेवियर स्कूल की प्रिंसिपल संतोषी डाकुआ, जॉन सर और गिरधर सर को दी, लेकिन संवेदनहीन स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाते हुए नजरअंदाज कर दिया। 7 जून को जब पीड़िता ने दोबारा आरोपी शिक्षक को देखा तो उसने अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। दुखी पिता रविवार सुबह ही सिरगिट्टी थाने पहुंच गया था, लेकिन थाना प्रभारी की लापरवाही का आलम देखिए पिड़ित पिता सुबह से शाम तक थाने में बैठा रहा, लेकिन पुलिस तोरवा थाने का मामला कहकर टालमटोल करती रही। शाम को जब वरिष्ठ अधिकारियों को इस घोर लापरवाही का पता चला, तो उन्होंने प्रभारी को सख्त हिदायत दी, जिसके बाद देर शाम पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

See also  अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

अपराधियों में खत्म हुआ पुलिस का डर, सरेराह फल व्यवसायी की हत्या…..

पुलिस की इसी अकर्मण्यता का नतीजा रविवार की शाम को देखने को मिला। पुलिस का खौफ खत्म होने के कारण पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने फल दुकान संचालक मनीष गोस्वामी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान मनीष की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुर्गेश साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सवाल वही है कि अगर पुलिस का खौफ होता, तो क्या आरोपी सरेराह इस वारदात को अंजाम देने की हिम्मत करता। जब महिला और नाबालिग बच्चियों से जुड़े संवेदनशील अपराधों पर सिरगिट्टी पुलिस का यह रवैया है, तो सामान्य जनता और छोटी-मोटी घटनाओं पर इनकी क्या प्रतिक्रिया होगी? शांति समिति की बैठक करने वाले क्या केवल कागजी कार्रवाई और ‘सेटिंग’ के भरोसे ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था चलाएंगे?

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.