Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बैरियर तोड़कर भागे शराब तस्कर, जवानों को कुचलने की कोशिश; 45 दिन बाद गिरफ्तार”
छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज

बैरियर तोड़कर भागे शराब तस्कर, जवानों को कुचलने की कोशिश; 45 दिन बाद गिरफ्तार”

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 4:08 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मध्यप्रदेश से अवैध शराब लेकर छत्तीसगढ़ में घुस रही बोलेरो ने जवानों को कुचलने की कोशिश की, बैरियर तोड़कर फरार हुई गाड़ी छोड़कर आरोपी भाग निकले, लेकिन साइबर ट्रैकिंग और पुलिस की लगातार निगरानी ने आखिरकार पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

बलरामपुर-रामानुजगंज 6 जून 2026/ अवैध शराब तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में रघुनाथनगर और बलांगी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 22 अप्रैल 2026 का है, जब बोलेरो क्रमांक CG 15 A 6984 का चालक मध्यप्रदेश के बैढ़न से अवैध शराब लेकर रघुनाथनगर की ओर आ रहा था। तुगवा बैरियर पर तैनात जवानों ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय बैरियर को टक्कर मार दी और जवानों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करते हुए तेज रफ्तार में भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना रघुनाथनगर और चौकी बलांगी पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस दबाव बढ़ता देख चालक रघुनाथनगर पहुंचने से पहले एक बंद पेट्रोल पंप के पास कच्चे रास्ते में बोलेरो को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। मामले में चौकी बलांगी में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109, 124(6) बीएनएस तथा थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रघुनाथनगर, बलांगी और साइबर टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। साइबर विश्लेषण के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी देवनंदन कुशवाहा (25 वर्ष), निवासी हरदी बड़ा, थाना रघुनाथनगर घटना के बाद झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने बोलेरो सस्ते दाम में खरीदी थी और शराब तस्करी के लिए उसका उपयोग करता था। उसने बताया कि बैढ़न स्थित कचनी शराब भट्टी के मैनेजर मृत्युंजय जायसवाल (29 वर्ष), निवासी कोटल पोखर, जिला साहिबगंज, झारखंड से 94 हजार रुपये का भुगतान कर शराब खरीदी थी, जिसे वह सूरजपुर के रेवटी निवासी रवि गुप्ता को बेचने ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने साइबर सहायता से दूसरे आरोपी मृत्युंजय जायसवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें शराब बिक्री और भुगतान की पुष्टि हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 6 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रामानुजगंज जेल भेज दिया गया। बहरहाल, यह कार्रवाई बताती है कि तकनीक और पुलिस की संयुक्त निगरानी से सीमापार तस्करी करने वाले अपराधी भले कुछ समय तक बच निकलें, लेकिन कानून की पकड़ से आखिरकार नहीं बच सकते।

See also  नर्मदापुर मैनपाट में संचालित स्व सहायता समूहों में वित्तीय अनियमितताओं पर कलेक्टर को शिकायत

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260606-WA0062.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

RTI पर जवाब से असंतुष्ट बिहारी दास मुरचले ने लगाई पहली अपील, आदिमजाति विकास विभाग के जवाब पर उठे सवाल

29/09/2026 - 4:40 PM

राहुल देव पंत के निवास पर गूंजा कबीर भक्ति का स्वर, चौका आरती में सुख-शांति की मंगल कामना

27/09/2026 - 8:32 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

50वें वर्ष में भव्य रूप लेगा मध्य नगरी दुर्गा उत्सव, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे आकर्षक पंडाल

08/10/2026 - 7:30 PM

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी, गोविंद दास को दी श्रद्धांजलि

08/10/2026 - 1:07 PM

काछन गादी की बालू पूजा में जुटा पनका-पनिका समाज

05/10/2026 - 4:52 PM

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

03/10/2026 - 4:28 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.