देश दुनिया

महाराष्ट्र: नागपुर की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

नागपुर: नागपुर से 55 किलोमीटर दूर बाजार गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि जब ब्लास्ट हुआ तब कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग की जा रही थी।

ब्लास्ट के बाद ढह गया इमारत का एक हिस्सा 

नागपुर ग्रामीण के एसपी ने बताया कि मृतकों का सही आंकड़ा अभी बताया नहीं जा सकता है। दुर्घटनास्थल से चार घायलों को निकाला गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा अभी भी कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

दुर्घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा

उन्होंने बताया कि इमारत के अंदर ब्लास्ट हुआ और वहां आग लग गई। इसके बाद बिल्डिंग गिरने लगी, जिसके मलबे में लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि यह ब्लास्ट की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!