बिलासपुर 8 जून 2026/ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रतनपुर और कोटा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के परिवहन और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब, वाहन और उपकरण जब्त किए हैं।
रतनपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा
रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलमीटार रोड में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब (7.2 लीटर) तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 3,200 रुपये बताई गई है।गिरफ्तार आरोपियों में लारीपारा खरगहना निवासी झलक पात्रे (40) और बीजा निवासी संतोष भारती (46) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रतनपुर क्षेत्र से शराब लेकर कोटा के लारीपारा इलाके में बिक्री के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।





