Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 3
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»मासूमों पर हुई दरिंदगी; मामले में पुलिस की लापरवाही हुई उजागर
बिलासपुर छत्तीसगढ़

मासूमों पर हुई दरिंदगी; मामले में पुलिस की लापरवाही हुई उजागर

HD MAHANTBy HD MAHANT12/06/2026 - 9:53 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

बिलासपुर 12 जून 2026/ जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 7 और 8 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ हुई कथित दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस संवेदनशील मामले में अब एक नया और गंभीर मोड़ आ गया है। पुलिस की कथित लापरवाही और असंवेदनशील रवैये से नाराज पीड़ित बच्चियों की माँ ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

FIR में देरी और साक्ष्यों की अनदेखी का आरोप

पीड़ित माँ द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री को भेजी गई शिकायत के अनुसार, घटना की जानकारी देने के बाद भी सिरगिट्टी थाना स्तर पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिवार को दिनभर थाने और आला अधिकारियों के चक्कर काटने पड़े। काफी जद्दोजहद और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही मामला दर्ज हो सका।शिकायत में पुलिस पर सबसे गंभीर आरोप साक्ष्यों को नष्ट होने देने का लगाया गया है। परिवार का कहना है: बच्चियों ने बयान दिया था कि आरोपी गलत काम के दौरान उन्हें रस्सी से बांधता था।पुलिस को इन संभावित साक्ष्यों की तत्काल जब्ती और वैज्ञानिक जांच कराने के लिए कहा गया था।इसके बावजूद पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित करने में लापरवाही बरती, जिससे महत्वपूर्ण सबूतों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

बार-बार पूछताछ से मासूमों पर मानसिक दबाव, समझौते का भी प्रयास !

“चिकित्सकीय परीक्षण के बाद भी बच्चियाँ दर्द से कराहती रहीं और घटना के संकेत देती रहीं, लेकिन पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन्हें बार-बार पूछताछ के दौर से गुजारा, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में हैं।” – पीड़ित पक्ष
शिकायत पत्र में यह चौकाने वाला खुलासा भी किया गया है कि जांच के दौरान पीड़ित परिवार पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि पुलिस और संबंधित लोगों द्वारा यह कहकर समझौते की सलाह दी गई कि “आरोपी पड़ोसी और परिचित हैं।” पीड़ित परिवार का कहना है कि ऐसे सुझावों से उनका मनोबल पूरी तरह टूट गया और न्यायव्यवस्था पर से उनका भरोसा डगमगा गया। आरोप यह भी है कि पुलिस द्वारा पीड़ित के बजाय आरोपी पक्ष को विशेष महत्व दिया गया।

See also  जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी

धमकियों के साए में जीने को मजबूर पीड़ित परिवार

वारदात के बाद से पीड़ित परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। माँ का आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकियाँ दी जा रही हैं। बच्चियों और पूरे परिवार में डर का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उन्हें अब तक कोई पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।

पीड़ित परिवार की प्रमुख माँगें:

नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया है। पीड़ित परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री से निम्नलिखित मांगें की हैं:

1. स्वतंत्र जांच: पूरे मामले की जांच किसी

वरिष्ठ और स्वतंत्र अधिकारी से कराई जाए।

2. वैज्ञानिक जांच: घटना से जुड़े सभी

संभावित साक्ष्यों को तत्काल जब्त कर उनकी साइंटिफिक जांच हो।

3. लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई:

एफआईआर में देरी और साक्ष्य संग्रह में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।

4. सुरक्षा की गारंटी:

पीड़ित बच्चियों और उनके पूरे परिवार को तत्काल पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।इस मामले के सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई इस शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन क्या कदम उठाता है।

https://thebharattimes.com/police-caught-a-habitual-criminal-threatening-people-with-a-knife/

 

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

पिछले दिनों से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला; हत्या की आशंका

30/06/2026 - 9:13 AM

वाहन से कुचलने की कोशिश, चार आरोपी गिरफतार

30/06/2026 - 9:11 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.