छत्तीसगढ़

पुणे के अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर सड़क हादसा, 8 की मौत:ट्रक और रिक्शा के बीच टक्कर, मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग

महाराष्ट्र के पुणे के अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। रविवार देर रात एक पिकअप ट्रक की यात्री रिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना डिंगोर-पिंपलगांव की सीमा पर कल्याण हाईवे रोड के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई। ओटूर से कल्याण की ओर से सब्जी लेकर आ रहे पिकअप ट्रक और कल्याण से ओटूर आ रहे एक यात्री रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। पिकअप में चालक, उसकी पत्नी, 2 बच्चे और परिवार का एक और शख्स बैठा था। वहीं, रिक्शा में चालक समेत 2 यात्री थे। टक्कर मरने वालों की पहचान गणेश मस्करे (30 साल), कोमल मस्करे ( 25 साल), हर्षद मस्करे ( 4 साल), काव्या मस्करे (6 साल), नरेश नामदेव दिवटे (66 साल) और अमोल मुकुंदा ठोखे के रूप में हुई है।अन्य दो लोगों के नाम का अभी तक पता नहीं चल पाया है।इतनी जोरदार मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही ओटूर पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गांव के स्थानीय लोग ने भी पुलिस की मदद की थी।थी की सभी की मौत हो गई।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!