देश दुनिया

राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली रवाना:आंदोलन कर रहे किसानों से मिल सकते हैं; छत्तीसगढ़ में MSP गारंटी का वादा किया

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार (13 फरवरी) को अचानक रोक दी। राहुल गांधी अंबिकापुर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बताया कि पंजाब- हरियाणा में किसान आंदोलन को देखते हुए राहुल दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी रवाना हुए हैं।

वहीं न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ राहुल और खड़गे भी मौजूद रहेंगे। इसलिए वे दिल्ली पहुंच रहे हैं।

शेड्यूल के मुताबिक कांग्रेस की न्याय यात्रा को बलरामपुर के लिए रवाना होना था। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद कल यानी बुधवार को राहुल को झारखंड के लिए रवाना होना था।

यात्रा दोबारा कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों को MSP की लीगल गारंटी का वादा किया। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस के इलेक्शन मेनिफेस्टो में शामिल होगा। केंद्र में हमारी सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी।

अंबिकापुर में राहुल गांधी बोले- मोदी जी के मुताबिक में देश में केवल दो जाति एक अमीर और दूसरा गरीब।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!