छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जातिसूचक गाली देने का मामला:रोड पर गंदा पानी छोड़ने से किया मना, व्यापारी ने पार्षद प्रतिनिधि को दी जातिगत गाली, मामला दर्ज

रायगढ़ शहर में पार्षद प्रतिनिधि को जातिगत गाली-गलौज देने का मामला सामने आया है। पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने एक व्यापारी पर यह आरोप लगाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, कोतवाली में की गई शिकायत में पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने एक व्यापारी पर आरोप लगाया है। मामला सड़क पर गंदा पानी छोड़ने से जुड़ा है। कुम्हार पारा के राजा हार्डवेयर संचालक ने वार्ड नंबर 5 बापू नगर के पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी को फोन पर शिकायत की कि सुनील केडिया रोड पर गंदा पानी छोड़ रहा है।

नगर निगम ने दिया था नोटिस

हार्डवेयर संचालक के शिकायत के बाद पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने सुनील केडिया को गंदे पानी को रोड में डालने से मना किया तो बात बढ़ गई। नगर निगम ने भी सुनील को इसके लिए नोटिस दिया है। इसके बाद भी रोड पर गंदा पानी छोड़ा जा रहा था।

जान से मारने की दी धमकी

पार्षद प्रतिनिधि खोलू का आरोप है कि बहस बढ़ गई तो सुनील केडिया और बेटे ने जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। दोबारा आपत्ति करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कई लोगों ने इस घटना को देखा है। इस मामले की शिकायत खोलू सारथी ने कोतवाली में की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!