साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण:5 चेहरे विधायक बनते ही मंत्री बने; 3 सिर्फ 12वीं तक पढ़े
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में जिन 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें 3 पहली बार के विधायक हैं और पहली बार में ही मंत्री बने हैं। इससे पहले विष्णुदेव साय ने अरुण साव और विजय शर्मा को शपथ दिलाई थी। अरुण साव और विजय शर्मा पहली ही बार जीतकर आए और मंत्री बने। इस तरह 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 5 चेहरे पहली बार विधायक बने और पहली ही बार में मंत्री बने हैं।
इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। दयालदास बघेल 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है।
13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अभी एक सीट खाली
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।


