Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 3
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; सुरेश सिंह बैस को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’
बिलासपुर छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; सुरेश सिंह बैस को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

HD MAHANTBy HD MAHANT07/06/2026 - 11:55 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 7 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परंपरागत ज्ञान एवं वनौषधि विकास फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा संगोष्ठी एवं एकेडेमिशियन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा, वनौषधीय विरासत तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “वसुंधरा गौरव सम्मान” रहा, जिसके अंतर्गत शिक्षा, अनुसंधान, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण चिंतक व वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को “वसुंधरा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं फाउंडेशन के निदेशक डॉ. निर्मल कुमार अवस्थी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में वर्णित वट, पीपल, गूलर सहित विभिन्न औषधीय वृक्षों और वनस्पतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति को मानव जीवन का आधार बताया।विशिष्ट वक्ता डॉ. भूपेंद्र धर दीवान ने प्रकृति और मानव अस्तित्व के अंतर्संबंधों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन ही स्थायी सुख, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन का मार्ग प्रशस्त करता है।वक्ता विक्रम धर दीवान ने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय योगदान का आह्वान किया।संगोष्ठी में शिक्षाविदों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, वनौषधीय संपदा के संरक्षण, शिक्षा में नवाचार तथा सतत विकास के विविध आयामों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वालों में श्रीमती प्रीति मिश्रा, विक्रम धर दीवान, भूपेंद्र सामनानी, अनिरुद्ध नगरकर, नवीन कुमार चौधरी, आशुतोष शुक्ला, अनिल कुमार बघेल, अजीत कुमार सिंह, रोहित भांगे, कुलेश्वर प्रसाद साहू तथा डॉ. भूपेंद्र धर दीवान शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भूपेंद्र धर दीवान ने किया तथा कुलेश्वर प्रसाद साहू ने आभार प्रदर्शन किया।समापन अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत की समृद्ध परंपरागत ज्ञान-संपदा एवं वनौषधीय विरासत को आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अनुसंधान, नवाचार और समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संगोष्ठी का समापन शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और परंपरागत ज्ञान के संवर्धन हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ। वक्ताओं ने प्रकृति-सम्मत जीवनशैली और सतत विकास को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

पिछले दिनों से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला; हत्या की आशंका

30/06/2026 - 9:13 AM

वाहन से कुचलने की कोशिश, चार आरोपी गिरफतार

30/06/2026 - 9:11 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.