छत्तीसगढ़

रायपुर में थप्पड़ कांड, थाने पहुंचा मामला

रायपुर : राजधानी के आमानाका इलाके में एक स्कूल की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. विवाद के दौरान स्कूल संचालिका ने किसी बात को लेकर रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौच और झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक, रायपुर में गोविंद नगर इलाके के रहने वाले रविंदर सिंह रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष हैं. महोबा बाजार के श्रीराम चौक पर रोटरी क्लब ट्रस्ट की जमीन पर कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल संचालित हो रहा है. यह जमीन 2018 में रोटरी क्लब की ओर स्कूल संचालित करने के लिए प्रगति वाजपेयी और उनके पति मोहित वाजपेयी को दी गई थी. यह केवल 5 साल के लिए दिया गया था. किराएदारी की अवधि खत्म हो चुकी थी.

शनिवार को रविंदर सिंह अपने साथी दीपक खैर व मृणाल अग्रवाल के साथ दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंचे. उस समय स्कूल में छात्र-छात्राएं भी थे। रविंदर ने प्रगति और उनके पति से स्कूल खाली करने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा. इस दौरान प्रगति ने रविंदर को तमाचा जड़ दिया और दोनों के बीच धक्का मुक्की भी होने लगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!