सॉरी मम्मी-पापा, आई एम लूजर:यही लास्ट ऑप्शन, मैं नहीं कर पाई; नोट लिखकर JEE मेन एग्जाम से पहले छात्रा ने सुसाइड किया
30 जनवरी को होने वाले JEE मेन एग्जाम से पहले कोटा में सोमवार को छात्रा ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है, ‘मम्मी-पापा सॉरी, आई एम लूजर, मैं JEE नहीं कर पाई, इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं।
कोटा के बोरखेड़ा इलाके में 120 फीट रोड पर रहने वाले विजय सिंह की बेटी निहारिका (18) को परिजन फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने बताया कि पढ़ाई के चलते तनाव में होने के कारण निहारिका ने जान दी।
यही
तीन बहनों में बड़ी थी निहारिका
चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी। उसके पिता विजय बैंक में गनमैन हैं। सोमवार सुबह विजय ड्यूटी पर चले गए। निहारिका दूसरी मंजिल पर अपने रूम में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे।
सुबह करीब 10 बजे दादी ने रूम का दरवाजा खटखटाया। निहारिका ने गेट नहीं खोला। इस पर दादी ने चिल्लाकर सबको आवाज दी। मौके पर जाकर देखा तो निहारिका ने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से फंदे पर लटकी हुई थी।
विक्रम ने बताया कि निहारिका पढ़ने में अच्छी थी। पिछले साल 12वीं में उसके कम नम्बर आए थे। इसलिए वह दोबारा 12वीं कर रही थी, साथ में JEE की भी तैयारी कर रही थी। 30 जनवरी को उसका JEE मेन का एग्जाम था। एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी। रोज 6-7 घंटे पढ़ती थी।
लास्ट ऑप्शन है।