देश दुनिया

UAE का पहला हिंदू मंदिर, PM मोदी ने उद्घाटन किया:मूर्तियों की पूजा-अर्चना की, अक्षर पुरुषोत्तम महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। यहां अबु धाबी में उन्होंने 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। मोदी मंदिर में मौजूद मूर्तियों की पूजा कर रहे हैं।

मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। मंदिर के निर्माण पर 700 करोड़ रुपए खर्च हुए। मोदी 13 जनवरी को अबु धाबी पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाह्यान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं की बैठक हुई।

13 फरवरी को ही मोदी ने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया था। 65 हजार भारतीयों से मोदी ने कहा- राष्ट्रपति नाह्यान ने मंदिर के प्रस्ताव पर बगैर एक पल भी गंवाए हां कह दिया था। उन्होंने मुझसे यहां तक कह दिया था कि जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!