देश दुनिया
विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, साथी गंभीर

नगर :काशीपुर शहर के आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत चैती तिराहे के निकट बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम बच्चा वाला कुंडेश्वरी निवासी आकाश सैनी उर्फ घटुंरी पुत्र महेश सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी अजय कश्यप को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
उधम सिंह नगर :काशीपुर शहर के आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत चैती तिराहे के निकट बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम बच्चा वाला कुंडेश्वरी निवासी आकाश सैनी उर्फ घटुंरी पुत्र महेश सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी अजय कश्यप को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।