Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»धर्मांतरण, लव जिहाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार आवश्यक — हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन में उठी आवाज
छत्तीसगढ़ रायपुर

धर्मांतरण, लव जिहाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार आवश्यक — हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन में उठी आवाज

HD MAHANTBy HD MAHANT27/07/2025 - 6:03 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर/छत्तीसगढ़ /पू. शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में कठोर धर्मांतरण विरोधी कानून लाने जा रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समाप्ति और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का भरोसा दिलाया,अधिवेशन का आयोजन हिन्दू जनजागृति समिति और पू. शदाणी दरबार तीर्थ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंच पर पू. युधिष्ठिरलाल महाराज, पाटेश्वर धाम के संस्थापक राम बालकदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज, हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ संगठक सुनील घनवट और स्व. सावरकर के प्रपौत्र रणजीत सावरकर समेत अनेक संत-महंत एवं हिंदुत्वनिष्ठ उपस्थित रहे।

सुनील घनवट ने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में भले ही जंगलों में नक्सलवाद घट रहा हो, पर शहरी नक्सलवाद और धर्मांतरण की घातक साजिशें अभी भी ज़ोर पकड़ रही हैं। उनका कहना था कि धर्मांतरण और नक्सलवाद की जड़ें एक ही हैं — और जब तक धर्मांतरण पर प्रभावी रोक नहीं लगती, समस्या बनी रहेगी। उन्होंने ‘लव जिहाद’, ‘हलाल जिहाद’ और गोहत्या जैसी चुनौतियों को भी उजागर किया और भारत को संविधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग दोहराई।इस अवसर पर रणजीत सावरकर का सम्मान किया गया। उन्हें सनातन संस्था के पू. अशोक पात्रीकर द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। उन्होंने महाराष्ट्र में हलाल सर्टिफिकेट के विकल्प के रूप में शुरू किए गए ‘ॐ सर्टिफिकेट’ अभियान की चर्चा की और इसे छत्तीसगढ़ में भी लागू करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि धर्मांतरण की भीषण समस्या पर राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जल्द ही कड़ा कानून लाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद की समाप्ति के लिए “समयबद्ध कार्ययोजना” की बात भी कही।

See also  मरवाही–पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू का आतंक

परिसंवाद का आयोजन:अधिवेशन के दौरान ‘छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून की आवश्यकता’ विषय पर परिसंवाद हुआ। इसमें पत्रकार योगेश मिश्र, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुशिल द्विवेदी, अधिवक्ता आशीष शर्मा और कमल बिस्वाल ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने धर्मनिष्ठ हिंदुओं के सवालों का समाधान करते हुए कानून लागू होने तक लगातार सक्रिय रहने की अपील की।
पारित प्रस्ताव:1. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून तत्काल लागू हो।
2. अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए।
3. गोरक्षकों पर दर्ज झूठे मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और उन्हें सुरक्षा दी जाए।
4. हिंदू मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कर भक्तों को सौंपा जाए।
अधिवेशन में धर्मशिक्षा, राष्ट्ररक्षा, आयुर्वेद और अध्यात्म पर आधारित फलक प्रदर्शनी एवं ग्रंथ प्रदर्शन भी आयोजित की गई।
प्रतिनिधियों ने सप्ताह में एक दिन सामूहिक धर्मरक्षा हेतु एकत्र होने और साप्ताहिक धर्मशिक्षा वर्ग में भाग लेने का संकल्प लिया,250 से अधिक हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता, संत-महंत, अधिवक्ता, पत्रकार, व्यापारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह अधिवेशन पूर्ण गरिमा और संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM

Comments are closed.

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.