Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में पौधरोपण करके मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस:रेंजर लीला पटेल बोली- वन और वन्य प्राणियों की रक्षा पहली प्राथमिकता

    HD MAHANTBy HD MAHANT21/03/2024 - 2:38 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़ में विश्व अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर वन परिक्षेत्र के रेंज ऑफिस परिसर के अलावा डिवीजन आफिस में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। रेंजर लीला पटेल ने बताया कि गर्मी के दिनों में जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने रणनीति बनाई जा रही है। रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    रायगढ़ वन परिक्षेत्र की रेंजर लीला पटेल ने बताया कि हर साल 21 मार्च को विश्व अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के पर विभाग के द्वारा कई तरह के आयोजनों के साथ-साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये पहल की जाती है। इस बार पौधरोपण करके यह दिवस मनाया गया है।

    जंगलों में आग लगने के सीजन शुरू

    रेंजर लीला पटेल ने बताया कि जंगलों में महुआ और आग लगने के सीजन शुरू हो चुके हैं। कई लोगों द्वारा जाने-अनजाने में जंगल मे आग लगा दिया जाता हैं और वह आग फैलकर पूरे जंगल का नाश कर देता है।

    आग की चपेट में आ रहे पेड़-पौधे व जंगली जानवर

    इससे छोटे-छोटे पेड़-पौधे के अलावा कई वन्यप्राणी आग की चपेट में आ जाते हैं, जिससे हर साल उनकी संख्या में कमी होते जा रही है। वनों में आग लगने की वजह से वन्य प्राणियों के आहार पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं और फिर वन्य प्राणी भोजन की तलाश में गांव तक आ पहुंचते हैं।

    वन्य प्राणियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

    रेंजर लीला पटेल ने बताया कि वन विभाग की टीम वन के साथ-साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये सदैव जागरूकता अभियान चलाते हुए गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। गर्मी के दिनों में वन्यप्राणियों को भोजन और पानी की तलाश में भटकना न पड़े इस ओर पहल की जा रही है। वन और वन्य प्राणियों की रक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है।

    पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान डीएफओ, एसडीओ घरघोड़ा, एसडीओ रायगढ़, रायगढ़ रेंजर, तमनार रेंजर, परिक्षेत्र सहायक जुनवानी ललित सिंह राठिया, परिक्षेत्र सहायक बंगुरसिया प्रेमा तिर्की, परिक्षेत्र सहायक जामगांव रजनी टोप्पो, उप वनक्षेत्रपाल ऋषिकेश सिदार और वन परिक्षेत्र रायगढ़ के कर्मचारी समस्त स्टाफ मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM
    Editors Picks

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.