देश दुनिया

हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में भारत को पैरालंपिक में दिलाया स्वर्ण पदक

रमेश कुमार चौहान/पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व तीरंदाजी के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ ही पेरिस पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 22 हो गई है, जिसमें चार स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

हरविंदर सिंह ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया और भारत के लिए पैरालंपिक में तीरंदाजी का पहला स्वर्ण पदक जीता। यह उनका दूसरा पैरालंपिक पदक है, इससे पहले उन्होंने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था।

भारत अब पैरालंपिक की पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है। हरविंदर का स्वर्ण पदक मैच रोमांचक रहा, जहां उन्होंने पहले सेट में 28-24 के स्कोर से बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने 28-27 से जीत दर्ज की और अंतिम सेट में 29-25 के अंतर से पोलिश एथलीट को मात दी।

यह पैरालंपिक के इतिहास में तीरंदाजी में भारत का पहला स्वर्ण पदक है और पेरिस में आयोजित ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों में भारत का पहला आर्चरी मेडल भी है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button