छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, 4 लोग घायल

एनएच-49 में रविवार की शाम स्कूटर को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है। इसमें एक महिला का गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।

एनएच-49 में शाम करीब चार बजे कांशीचुआ के पास कार ने ओवरटेक कर रही स्कूटर सवार महिला लक्ष्मी पटेल (42) को टक्कर मार दी।

स्कूटी सवार महिला की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोगों को भी काफी चोट आई है। साथ ही कार खेत में जा घुसा। मृत महिला सराईपाली की रहने वाली थी। कांशीचुंआ उर्वरक खाद लेने निकली थी। महिला की दो बेटी और बेटा है। पति के निधन के बाद महिला खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। कार बिलासपुर की तरफ से ओडिशा की ओर जा रही थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!