छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित
जांजगीर-चांपा, 3 जनवरी, 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2024 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।
जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति सोमवार 15 जनवरी, दशहरा (महानवमी) शुक्रवार 11 अक्टूबर और 01 नवम्बर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शुक्रवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
क्रमांक//

