छत्तीसगढ़

CG BREAKING : घर में सो रही महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर : जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. घर में सो रही एक महिला की अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मौके पर कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी गांव के बसियाटोंगरी में घर में सो रही अकेली महिला पर अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. राजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है.

पूरे मामले में राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के दौरान मृतक महिला के घर में कोई भी नहीं था. जब महिला का पति सुबह घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी लगी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली है और घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है. मामले में पुलिस बारीकी से जांच में लगी है, जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकता है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!