बिलासपुर : बीमारी से तंग आकर जहर खाने वाली एक अधेड़ महिला की सिम्स में मौत हो गई। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। ग्राम बिरकोना निवासी रमाबाई पति लक्ष्मी चौहान के हाथ-पैर व जोड़ों में अक्सर दर्द रहता था। इससे परेशान होकर 31 दिसंबर को उसने जहर खा लिया था। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। कल उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।



