छत्तीसगढ़

CG NEWS : खेत में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 55 हजार नकदी समेत कार और बाइक की जब्त

बिलासपुर : जिले में पुलिस ने मस्तूरी क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहां पत्थरताल खार के खेत में छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से 55 हजार रूपये नकदी 1 कार और 3 बाइक बरामद किया है. मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है.

जानकरी के मुताबिक, मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि, मस्तूरी के पत्थरताल खार के खेत में कुछ लोग बड़ी मात्रा में पैसा लगाकर जुआ खेल रहे है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, इस दौरान पुलिस को देख जुआरी भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने सभी आठ जुआरियों को धर दबोचा. मामले में मस्तूरी पुलिस जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 (02) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!