छत्तीसगढ़

CG कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम: पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया ने कोषाध्यक्ष पर लगाया पार्टी फंड से करोड़ों के गबन का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक घमासान जारी हैं. विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता हाथ से जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली थी. इस के बाद अब एक बार फिर लेटर बम सामने आ गया है. इस बार पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर पार्टी फंड से 5 करोड़ 89 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर करने की भी मांग की है.

पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने मित्र और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मौडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड़ 89 लाख रूपये बिना प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महामंत्री की जानकारी और अनुमति के भुगतान किया गया है. जबकि कोषाध्यक्ष को कार्यादेश जारी करने अनुमति नहीं और पार्टी बायलोज के अनुसार प्रदेश कार्यकारणी में प्रस्ताव लाकर पास करना आवश्यक है और प्रदेश अध्यक्ष के नोट शीट ऐपुवल लिया जाना जरूरी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!