सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। स्थानीय गांधी चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 104 में लायंस क्लब ऊर्जा द्वारा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को लेकर बाल विवाह जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रिंपी होरा एवं सचिव सुनीता सिंह सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा एवं आरती की गई। पश्चात समस्त महिलाओं को संबोधित करते हुए सुनीता सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज हम बाल विवाह के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाल विवाह सर्वथा अनुचित एवं गलत है। बाल विवाह कानूनी रूप से भी एवं व्यावहारिक रूप से भी पूर्णता गलत है। इस पर निश्चित रूप से रोक लगनी चाहिए, और इसके लिए हम सभी को जागरूक होना अनिवार्य है ताकि भविष्य में अगर कहीं भी हम बाल विवाह होता देखें तो उस पर अपना विरोध जताएं एवं समुचित कार्रवाई करें। अगर विरोध का परिणाम नहीं निकल पा रहा है तो महिला बाल विकास विभाग में संपर्क कर इसकी सूचना जरूर दें। इस अवसर पर लायंस क्लब की अध्यक्ष रिंपी होरा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। कम उम्र में शादी करना बालक अथवा बालिका दोनो के लिए हानिकारक है। विवाह के लिए किशोरी की उम्र 18 वर्ष एवं किशोर की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर जिम्मेदार को एक हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। कार्यक्रम में सुनीता यादव, रीता बनाने, शशि रजक, सावित्री राजा, द्रौपदी कूल मित्र, काजल कायरवार, राधा, सुलेखा सोनी, परवीन खान, पूजा पटेल, सीता यादव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
Read Next
4 hours ago
मकान और दुकान मालिक की सहमति होने पर कर सकते हैं प्रचार
5 hours ago
बीमार के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से नाम हटाने की अर्जी देने वाले की हो रही मेडिकल जांच
1 day ago
डीजीपी नियुक्ति: अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
2 days ago
छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान: 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
2 days ago
गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
2 days ago
ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
2 days ago
जिले में ईवीएम से आम जनता को दी जा रही मतदान की जानकारी
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया
2 days ago
रायपुर पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे
3 days ago
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
Related Articles
Check Also
Close