छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि 26 जनवरी वही खास दिन है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का त्योहार है, जो हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की कई जातियों, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने संदेश में कहा कि हमारे पूर्वजों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की है। नागरिकों के लोकतंत्र में भरोसे और सक्रिय भागीदारी से ही देश-प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के संविधान को पवित्र ग्रंथ मानकर उसके सम्मान व गौरव की रक्षा करने के लिए अपनी प्रतिक्षण तत्परता और प्रतिबद्धता व्यक्त करती है।

Related Articles

Back to top button